scriptनवरात्र स्पेशल — जानें देश के 8 ऐसे शहर, जिनका नाम देवी मां पर रखे गए | Patrika News
नई दिल्ली

नवरात्र स्पेशल — जानें देश के 8 ऐसे शहर, जिनका नाम देवी मां पर रखे गए

8 Photos
6 years ago
1/8

नई दिल्ली। दुर्गा मां की महिमा अपरंपार है। वो जिस पर अपना हाथ फेरती हैं, उसका कल्याण हो जाता है। उनके इसी चमत्कार की झलक देश के उन 8 चुनिंदा शहरों पर भी देखने को मिलती है, जिन पर देवी मां की कृपा है। माता के इसी असीम कृपा के चलते इन शहरों का नाम देवी मां पर रखा गया है। मुंबई का नाम मुंबा देवी के नाम पर रखा गया है। यहां जवेरी बाजार के पास मुंबा देवी रोड पर देवी मां का भव्य मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर करीब 5 दशक पहले बनाया गया था।

2/8

त्रिपुरा शहर का नाम देवी त्रिपुरा सुंदरी पर रखा गया है। यह शहर अगरतलाा से करीब 55 किमी दूर है। यह मंदिर एक पर्वत पर स्थित है। इसलिए कई लोग इसे पहाड़ी वाला मंदिर भी कहते हैं। यहां माता के अद्भुत सौदर्य रूप के दर्शन होते हैं।

3/8

उत्तराखंड में स्थित नैनीताल का नाम नैना देवी पर रखा गया है। यहां का पूरा दृश्य बहुत विहंगम है। पूरा नैनीताल पहाड़ों और हरे—भरे पेड़—पौधों से भरा हुआ है। ये जगह पर्यटकों के लिहाज से भी बहुत अच्छा है। यहां लोग प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने आते हैं।

4/8

चंडीगढ़ एक बहुत ही सुंदर शहर है। यहां आधुनिकता के साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी है। इस शहर का नाम देवी मां के शक्तिशाली स्वरूप मां चंडी पर आधारित है। यहां चैत्र एवं शारदीय नवरात्र में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

5/8

दिल्ली को पहले योगिनीपुर के नाम से जाना जाता था। यह नाम महरौली में स्थित योगमाया मंदिर के आधार पर रखा गया था। यह मंदिर मुगल काल के पहले से यहां स्थित है। पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने 5000 वर्ष पहले कराया था।

6/8

जम्मू—कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का नाम शारिका देवी पर रखा गया है। मान्यता है कि इस मंदिर में मां लक्ष्मी श्री चक्र के रूप में मौजूद है। इसलिए यहां दर्शन करने वाले भक्तों को कभी—भी धन की कमी नही होती, उनके जीवन में उन्नति होती है।

7/8

मैंगलोर शहर का नाम मंगला देवी पर रखा गया है। इस मंदिर का निर्माण अलूपा वंश के राजा कुंदवर्मन ने कराया था। इस मंदिर को 9वीं शताब्दी में बनवाया गया था।

8/8

पटना के पुराने हिस्से में एक शक्तिपीठ है। इसका नाम पटना देवी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी स्थान पर देवी सती के अंश गिरे थे। पटना देवी पर ही पटना शहर का नाम रखा गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.