scriptभाजपा के हुए आप नेता कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल को किसी डाकू से कम मत समझना | AAP MLA Kapil Mishra join BJP said consider Kejriwal a dacoit | Patrika News

भाजपा के हुए आप नेता कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल को किसी डाकू से कम मत समझना

locationनई दिल्लीPublished: Aug 17, 2019 03:35:14 pm

Submitted by:

Dhirendra

AAP MLA Kapil Mishra भाजपा शामिल हुए
आप प्रवक्‍ता रिचा पांडे ने भी भाजपा से मिलाया हाथ
कांग्रेस के भ्रष्‍ट नेता हैं केजरीवाल के वकील

kapil mishra
नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी के विधायक कपिल मिश्रा ( AAP MLA Kapil Mishra) शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के तत्‍काल बाद उन्‍होंने दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला।
विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल जी को किसी डाकू से कम मत समझना। दिल्ली की जनता इस बार केजरीवाल को वोट नहीं देगी।

विधायक अनंत सिंह कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार, AK-47 की बरामदगी के बाद बढ़ी मुश्किलें
https://twitter.com/ANI/status/1162605498946007040?ref_src=twsrc%5Etfw
केजरीवाल ने लिया यू-टर्न

उन्‍होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट सरकार से लड़ने आए थे। जब वेा अन्‍ना जी के साथ थे तो उनके उसूल अलग थे। अब चिदंबरम और सिब्बल दिल्ली सरकार के वकील हैं। इन्‍होंने पूरा यूटर्न ले लिया है। दिल्‍ली सरकार में कार्यरत सभी कर्मचारी खुद को ठगा सा महसूस करते हैं।
राम माधव का बड़ा बयान: जम्‍मू-कश्‍मीर में थ्री नेशन थ्‍योरी समाप्‍त, हालात सामान्‍य होने पर

भाजपा में शामिल होना मेरे लिए भावुक पल

मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं ताकि मैं भारत माता की जय कह सकूं। दिल्ली को विकास की दिशा में चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैंने लोकसभा में मोदी जी के लिए अभियान चलाया। इस बात पर गर्व है।
करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा में शामिल होना मेरे लिए बहुत ही भावुक पल है। शनिवार को कपिल के साथ ही आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता रिचा पांडे भी भाजपा में शामिल हुईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो