scriptDelhi: राजस्थान में दलित बच्चे की हत्या के विरोध में आप ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, आप ने कहा आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिले सजा | AAP protest against Dalit atrocities in congress ruled Rajasthan | Patrika News
नई दिल्ली

Delhi: राजस्थान में दलित बच्चे की हत्या के विरोध में आप ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, आप ने कहा आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिले सजा

राजस्थान में दलित बच्चे की हत्या के विरोध में गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। आप की एससी व एसटी विंग के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने कांग्रेस शासित राजस्थान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान के अंदर दलित बच्चे की जातिवाद के कारण हत्या की गई है। गहलोत सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा-कांग्रेस की सरकारों में दलितों पर अत्याचार हो रहा है।

नई दिल्लीAug 18, 2022 / 05:08 pm

Rahul Manav

Delhi: राजस्थान में दलित बच्चे की हत्या के विरोध में आप ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, आप ने कहा आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिले सजा

राजस्थान के जालोर में एक दलित बच्चे की मटके से पानी पीने पर पीट पीट कर हत्या करने के विरोध में आप ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया।

राजस्थान के जालोर में एक दलित बच्चे की मटके से पानी पीने पर पीट पीट कर हत्या करने के विरोध में आप ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। आप ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, साथ ही कई बैनर व पोस्टर भी आप के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ हाथ में पकड़े हुए थे। आप ने इस मामले में आरोपी को जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई। आप की एससी व एसटी विंग के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान के अंदर दलित बच्चे की जातिवाद के कारण हत्या की गई है। गहलोत सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। दलितों के साथ अपराध लगातार पूरे देश में बढ़ते जा रहे हैं। यूपी की योगी सरकार से लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहा है।
Delhi: राजस्थान में दलित बच्चे की हत्या के विरोध में आप ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, आप ने कहा आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिले सजा
राजस्थान में दलित विरोधी सरकार है, इसे तत्काल बर्खास्त करना चाहिए – विशेष रवि

करोल बाग से विधायक विशेष रवि ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान के अंदर लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। हमारी मांग है कि जिन्होंने यह काम किया है उनपर सख्त कार्रवाई किया जाए। उस अध्यापक की गिरफ्तारी के बाद उस समाज के लोग बैठक कर रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार क्या कर रही है। राजस्थान में दलित विरोधी सरकार है। इसे तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। द्वारका से विधायक विनय मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस बच्चे को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर कानून काम कर रहा होता तो इस तरह की घटना नहीं होती। जयपुर में अब एक महिला को जिंदा जला दिया गया।
Delhi: राजस्थान में दलित बच्चे की हत्या के विरोध में आप ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, आप ने कहा आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिले सजा
पुलिस ने बैरिकेडिंग से आप कार्यकर्ताओं को रोका

पुलिस ने प्रदर्शनकारी आप कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पर अकबर रोड पर दोनों तरफ से बैरिकेडिंग कर रखी थी। इसमें ट्रैफिक संचालन पर भी प्रतिबंध लगा रखा था। इसके अलावा भारी पुलिस बल भी प्रदर्शन स्थल पर तैनात किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाकर हिरासत में लिया। इन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।
aapcongressprotest001_1.jpg

Home / New Delhi / Delhi: राजस्थान में दलित बच्चे की हत्या के विरोध में आप ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, आप ने कहा आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिले सजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो