scriptDelhi: आप ने किया एलजी सचिवालय का घेराव, MCD में भाजपा पर 6 हजार करोड़ रुपये के टोल टैक्स घोटाला लगाया आरोप, CBI जांच की मांग की | aap protest at lg secretariat alleges bjp for tox tax scam | Patrika News

Delhi: आप ने किया एलजी सचिवालय का घेराव, MCD में भाजपा पर 6 हजार करोड़ रुपये के टोल टैक्स घोटाला लगाया आरोप, CBI जांच की मांग की

locationनई दिल्लीPublished: Aug 12, 2022 04:21:14 pm

Submitted by:

Rahul Manav

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के सचिवालय के पास धरना प्रदर्शन किया। आप का आरोप है कि दिल्ली नगर निगम (MCD) में टोल टैक्स के टेंडर वितरण में भाजपा ने 6 हजार करोड़ का घोटाला किया है। आप ने इस मामले में सीबीआई जांच को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आप का आरोप है कि 2017 में एक कंपनी को भाजपा ने 1200 करोड़ प्रति वर्ष का ठेका दिया लेकिन कंपनी ने पहले साल पूरा पैसा देने के बाद कभी 10 फीसदी तो कभी 20 फीसदी ही पैसा दिया।

Delhi: आप ने किया एलजी सचिवालय का घेराव, MCD में भाजपा पर 6 हजार करोड़ रुपये के टोल टैक्स घोटाला लगाया आरोप, CBI जांच की मांग की

आप के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उपराज्यपाल सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा पर लगाया टोल टैक्स में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, सीबीआई जांच की मांग की।

आम आदमी पार्टी (AAP) के सैकड़ों कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित उपराज्यपाल सचिवालय के पास दोपहर 12 बजे पहुंच गए थे। एक घंटे से ज्यादा समय तक आप के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को एलजी सचिवालय पर जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी कर रखी थी। आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने एमसीडी में 6 हजार करोड़ रुपये का टोल टैक्स घोटाला किया है। विरोध प्रदर्शन में आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक समेत कई नेता भी शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर टोल टैक्स के ठेके में घोटाले का आरोप लगाते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप ने इस मामले एलजी से सीबीआई जांच की मांग की है। आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के एलजी भाजपा के इतने बड़े भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच करने के बजाय दिल्ली सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करते रहते हैं।
Delhi: आप ने किया एलजी सचिवालय का घेराव, MCD में भाजपा पर 6 हजार करोड़ रुपये के टोल टैक्स घोटाला लगाया आरोप, CBI जांच की मांग की
भाजपा पर लगाया टोल-टैक्स घोटाले का आरोप

आम आदमी पार्टी से नॉर्थ एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष विकास गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने टोल-टैक्स घोटाला कर एमसीडी को 6 हजार करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। 2017 में एमईपी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड नाम की कंपनी को भाजपा ने 1200 करोड़ प्रति वर्ष के अनुसार पांच सालों के लिए ठेका दिया था। कंपनी ने पहले साल पैसा देने के बाद अगले साल से कभी 10 फीसदी तो कभी 20 फीसदी पैसा दिया। भाजपा शासित एमसीडी ने कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाय ठेके को जारी रखा। जिससे हजारों करोड़ रुपये भाजपा के अधिकारियों की जेब में चले गए। 2021 में वही ठेका शहाकर ग्लोबल लिमिटेड नाम की कंपनी को मात्र सात सौ छियासी करोड़ रुपये में दिया गया लेकिन वह कंपनी भी लगभग 250 करोड़ ही दे रही है। महंगाई बढ़ रही है उसके हिसाब से तो ठेका पहले से ज्यादा पैसों का होना चाहिए था। लेकिन यहां तो उल्टा उसे और कम कर दिया गया। यही नहीं भाजपा ने कोरोना काल के नाम पर नई कंपनी को 83 करोड़ रुपये की छूट दे दी। जब हम मामले की तह तक गए तो पता चला कि दोनों कंपनियों का मालिक एक ही है। रोज लाखों कॉमर्शियल वाहन दिल्ली में आते हैं जिनसे 100 रुपये से लेकर 1200 रुपये टोल टैक्स वसूला जाता है। इस अनुसार महीने में कम से कम 200-300 टैक्स इकट्ठा होना चाहिए। स्पष्ट है भाजपा और इन कंपनियों की सांठगांठ के कारण सारा पैसा उनके अधिकारियों की जेब में जा रहा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी ने एलजी को पत्र लिख मामले की सीबीआई जांच की मांग की लेकिन भाजपा किसी भी घोटाले की जांच कराने को तैयार नहीं है।
aap_protest_003_1.jpg
एलजी पर लगाए आरोप, सीबीआई जांच की मांग की

ईस्ट एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष मनोज त्यागी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि एलजी साहब घोटाले की जांच नहीं कराते हैं तो इससे स्पष्ट हो जाएगा कि वह सिर्फ भाजपा के नुमाइंदे हैं जो दिल्ली का हित नहीं बल्कि भाजपा का हित चाहते हैं। साउथ एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष प्रेम चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित एमसीडी ने 6 हजार करोड़ का टोल टैक्स घोटाला कर दिल्ली वालों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। एलजी साहब दिल्ली सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करते हैं लेकिन भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई जांच तो दूर की बात है मामूली जांच भी कराने से पीछे हट जाते हैं। आम आदमी पार्टी भाजपा शासित एमसीडी के टोल-टैक्स घोटाले के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करती है। आप के आजादपुर मंडी के चेयरमैन व दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता आदिल अहमद खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज हम सभी लोग भाजपा द्वारा एमसीडी के टोल-टैक्स में किए गए भारी भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करते हुए एलजी साहब के घर के बाहर आए हुए हैं। भाजपा ने दिल्ली के टोल-टैक्स में हजारों करोड़ों का घोटाला किया है। जबतक एलजी साहब सीबीआई जांच नहीं कराते हैं, हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो