गेंद कांग्रेस के पाले में डाल दी
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कल के उपसभापति चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को अगर उपसभापति चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन चाहिए तो कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से बात करनी चाहिए, क्योंकि इस मुद्दे पर उन्हीं का फैसला आखिरी होगा।
संजय सिंह ने जाहिर की नाराजगी
संजय सिंह ने कहा कि वह राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में वोटिंग की थी, लेकिन उन्होंने सामान्य शिष्टाचार भी नहीं दिखाई। इसके लिए इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 9 दिन के धरने पर बैठे थे, तब सभी विपक्षी दलों का समर्थन उन्हें मिला था। लेकिन इसके उलट कांग्रेस उस पर जश्न मना रही थी।
जंतर-मंतर पर राजद के धरने पर भी केजरीवाल, राहुल सामने आने से बचे थे
बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। उस विरोध प्रदर्शन में लगभग सभी गैर-एनडीए दलों के नेता तेजस्वी के समर्थन में जंतर-मंतर पर पहुंचे थे। उस विरोध प्रदर्शन में आम आदमी के नेता अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी भी पहुंचे थे। उन दोनों ने उस मंच से मुजफ्फर नगर कांड का जमकर विरोध किया था, लेकिन एक साथ मंच पर खड़ा होने से परहेज किया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आने से पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंच से उतर कर वहां से निकल लिए थे। इससे भी यह संकेत मिलता है कि कांग्रेस और आप के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और यही बात दिल्ली में कांग्रेस और आप गठबंधन के भी आड़े आ रही है और उपसभापति के चुनाव में भी यह जिच जारी है।