राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि देश के लिए सोनिया गांधी के पति राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) और सास इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) शहीद हो गईं। ऐसी महिला को अपमानित करने में इस सरकार को जरा भी शर्म नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाने का तरीके बेहतर हो सकते थे। गहलोत ने आरोप लगाया कि कानून सबके लिए समान होता है, पर भाजपा के शासन में कानून सबके लिए समान नहीं है। भाजपा जो ज्वाइन कर लेता है, उसके लिए कानून बदल भी जाता है। गहलोत ने यह बातें गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि शिवसेना के कई लोगों को बुला-बुला कर बयान लिए गए और जब वो इनको ज्वाइन कर गए सभी बातें समाप्त हो गई। इन्होंने विपक्ष और सत्ता पक्ष के लिए अलग-अलग कानून बना रखे हैं।
सोनिया को पूछताछ के लिए बुलाने की निंदा गहलोत ने कहा कि पूछताछ के लिए सोनिया गांधी को बुलाने की वह निंदा करते हैं। इनको चाहिए था कि उनके घर जाकर वो बयान लेते। इस मामले में कोई दम नहीं है। नेशनल हेराल्ड अखबार स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ा हुआ है, लेकिन कंपनियों के सिस्टम होते हैं, उसके अंतर्गत वो उसको मजबूत करने के लिए प्रयास करते हैं।
गांधी परिवार देश की जरूरत
गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी इटली से भारत आई और उन्होंने यहां की संस्कृति, संस्कार अपनाए। सभी महिलाएं इसका लोहा मानता है। देश के लिए सोनिया ने अपना जीवन व्यतीत किया है और पार्टी के लिए जान लगा दी। इसे कांग्रेसजन कभी भूल नहीं सकता। 76 साल बाद भी कांग्रेस पर लोगों का भरोसा है। इसलिए आज पूरे देश के लोग-कार्यकर्ताओं का गांधी परिवार पर विश्वास है। ये सभी को साथ लेकर चलते हैं।
तानाशाही की ओर बढ़ रही भाजपा
गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वंशवाद के आरोप लगा रहे हैं। पहले यह कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, अब यह विपक्ष मुक्त भारत बनाना चाहिए। देश में तानाशाही की ओर भाजपा बढ़ रही है। गोवा, मणिपुर, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में चुनी हुई सरकारों को गिराया जा चुका है। सरकार गिराने का ईडी इनका बहुत बड़ा हथियार हो गया है। इसके माध्यम से विधायकों को डरा-धमका कर सरकारें बदलते हैं और गर्व महसूस करते हैं। इनकी अंतरआत्मा पता नहीं गर्व महसूस करती होगी कि शर्म महसूस करती होगी, वो तो मैं उनको पूछ नहीं सकता। पर हालात देश के यहीं हैं, जिसमें सब लोगों को लगता है कि ये हो क्या रहा है देश के अंदर।