नई दिल्लीPublished: Aug 14, 2023 01:15:58 pm
Bani Kalra
AIIMS के स्त्रीरोग विभाग के एक डॉक्टर ने 6 साल पहले एक महिला के अंडाणुओं यानी एग्स को बिना उसकी सहमति के दो अन्य महिलाओं को दे दिया था। ये आईसीएमआर की गाइडलाइंस के गंभीर उल्लंघन का मामला था।
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के स्त्रीरोग विभाग के एक डॉक्टर ने 6 साल पहले एक महिला के अंडाणुओं यानी एग्स को बिना उसकी सहमति के दो अन्य महिलाओं को दे दिया था। ये आईसीएमआर की गाइडलाइंस के गंभीर उल्लंघन का मामला था। महिला आईवीएफ पद्धति से इलाज के लिए आई थी लेकिन डॉक्टर ने उसके एग्स को बिना उसकी सहमति लिए दो महिलाओं को दे दिया। इसके लिए उसका लाइसेंस भी एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन अब नैशनल मेडिकल कमिशन (National Medical Commission) ने उस डॉक्टर को महज चेतवनी देकर छोड़ दिया है।