इस दुर्घटना में सभी सैनिकों को गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी सैनिकों को बचाने की कोशिश जारी है। सैनिकों का इलाज कर रहे डॉक्टरों की सलाह पर गंभीर रूप से घायल सैनिकों को वेस्टर्न कमांड शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
इस हादसे में मारे गए जवानों के बारे में और जानकारी का इंतजार है। यह जवान देश के किन इलाकों के रहने वाले थे इस बारे में जल्दी सेना के सूत्र जानकारी देंगे। इसके अलावा जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उनके ताजा हालात को लेकर भी सेना के सूत्रों से जानकारी ली जा रही है।