scriptWatch Video: जब दुनिया बचाने के बजाय ‘डिस्को दीवाने’ करने लगे एवेंजर्स, वायरल हो रहा वीडियो | Avengers dancing on 'Disco deewane' gone viral | Patrika News

Watch Video: जब दुनिया बचाने के बजाय ‘डिस्को दीवाने’ करने लगे एवेंजर्स, वायरल हो रहा वीडियो

locationनई दिल्लीPublished: Dec 09, 2019 07:50:18 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

Avengers: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एवेंजर्स ( Avengers ) बॉलीवुड के पॉपुलर गाने ‘डिस्को दीवाने’ पर थिरकते नजर आ रहे…

Watch Video: जब दुनिया बचाने के बजाय 'डिस्को दीवाने' करने लगे एवेंजर्स, वायरल हो रहा वीडियो

Watch Video: जब दुनिया बचाने के बजाय ‘डिस्को दीवाने’ करने लगे एवेंजर्स, वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एवेंजर्स ( avengers ) बॉलीवुड के पॉपुलर गाने ‘डिस्को दीवाने’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, इस गाने का रिमिक्स वर्जन करण जोहर की सुपरहिट फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में है। इस वीडियो को सोशल मीडिया लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी न रोक पाएं। इस वीडियो को 5 दिसंबर को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, अगर करण जौहर ने ‘एवेंजर्स’ बनाई होती। वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से ही कई लोगों ने इसे देखा। यहां तक की खुद करण जौहर ने भी इस वीडियो को देखा और इसे रिट्वीट भी किया। वीडियो में, कुछ लोग नजर आ रहे हैं जिन्होंने ‘मार्वल एवेंजर्स’ की तरह कपड़े पहने हुए हैं और पॉपुलर हिंदी गाने ‘डिस्को दीवाने’ पर डांस कर रहे हैं। शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को अब तक 1.7 लाख से अधिक बार देखा गया है और 3,900 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. साथ ही इस पर 650 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है। करण जौहर ने इसे 6 दिसंबर को एक इमोजी के साथ रिट्वीट किया था और इसे देखकर लगता है वह वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

https://twitter.com/BollywoodGandu/status/1202595986222153729?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/karanjohar/status/1202875309625733130?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो