scriptममता-योगी पर भूपेश बघेल का निशाना : उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस निभाने जा रही है महत्वपूर्ण भूमिका योगी सरकार का जाना तय -बघेल | Bhupesh Baghel's target on Mamta-Yogi | Patrika News

ममता-योगी पर भूपेश बघेल का निशाना : उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस निभाने जा रही है महत्वपूर्ण भूमिका योगी सरकार का जाना तय -बघेल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 04, 2021 06:48:29 pm

Submitted by:

anurag mishra

ममता से मैंने सवाल किया था – पीएम मोदी से मुलाकात हुई क्या बात हुई, नहीं मिला जवाब-बघेल

ममता-योगी पर भूपेश बघेल का निशाना : उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस निभाने जा रही है महत्वपूर्ण भूमिका योगी सरकार का जाना तय -बघेल

ममता-योगी पर भूपेश बघेल का निशाना : उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस निभाने जा रही है महत्वपूर्ण भूमिका योगी सरकार का जाना तय -बघेल,ममता-योगी पर भूपेश बघेल का निशाना : उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस निभाने जा रही है महत्वपूर्ण भूमिका योगी सरकार का जाना तय -बघेल,ममता-योगी पर भूपेश बघेल का निशाना : उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस निभाने जा रही है महत्वपूर्ण भूमिका योगी सरकार का जाना तय -बघेल

अनुराग मिश्र

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत शानदार प्रदर्शन करने जा रही है। उत्तर प्रदेश में संगठन से जुड़े लोगों ने दिल से जुड़े कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने और लोगों ने राज्य में पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। यह कहना है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का, जो राजस्थान पत्रिका से खास बातचीत कर रहे थे।

प्रियंका की प्रतिज्ञा के साथ उत्तर प्रदेश का जनमानस

उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में हुए हुए 4 राजनीतिक रैलियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनमानस प्रियंका गांधी को देखने और सुनने के लिए आया है, प्रियंका की प्रतिज्ञा को लोगों ने दोहराया है, उससे साफ लगता है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होने जा रही है। बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने मन बना लिया है कि 2022 में क्या करना है।

योगी सरकार का सफाया निश्चित
बघेल ने पत्रिका से बातचीत में दावा किया है कि उत्तर प्रदेश से योगी सरकार का सफाया होना तय है जिस तरह से आम लोगों के साथ ज्यादती हुई है, गरीबों के साथ अन्याय हुआ है, उसका परिणाम जनता योगी और मोदी सरकार को सबक सिखा कर देगी। चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी या किसी अन्य दल को समर्थन देने के सवाल पर बघेल ने कहा कि यह उस वक्त पार्टी आलाकमान तय करेगा।

ममता-योगी पर भूपेश बघेल का निशाना : उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस निभाने जा रही है महत्वपूर्ण भूमिका योगी सरकार का जाना तय -बघेल
अंदरूनी कलह का शिकार भाजपा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के अंदरूनी कलह का शिकार है, वह उसके पतन का कारण बनेगा। बघेल ने कहा की जनता जानती है की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के दावे और हकीकत में क्या अंतर है। बघेल ने कहा कि 2-4 गुंडों को मार देने से और उसका महिमामंडन करने से कानून व्यवस्था की सच्चाई को योगी सरकार छुपा नहीं सकती। प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के सवाल पर बघेल ने कहा कि यह तो प्रियंका ही तय करेंगे कि उन्हें आगे के लिए क्या रणनीति बनानी है। चुनावी गठबंधन को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही है।
बसपा-ममता भाजपा की बी टीम

ममता को लेकर किए गए सवाल पर बघेल ने कहा कि यह समझ नहीं आ रहा कि ममता मोदी सरकार से लड़ रही हैं कि विपक्ष के लोगों से ही लड़ रही हैं। बघेल ने कहा कि ममता को अपने इरादे साफ करने होंगे उनकी बातचीत से लगता है कि वह भाजपा को नहीं बल्कि विपक्ष को हटाना चाहती हैं। बघेल ने कहा कि ममता बनर्जी ने अभी तक उनके ट्वीट का जवाब नहीं दिया जिसमें उन्होंने ममता से ममता और प्रधानमंत्री के बीच हुई मुलाकात को लेकर सवाल किया था कि मुलाकात हुई क्या बात हुई। बघेल ने तंज कसते हुए कहा- शरद पवार से हुई मुलाकात को तो बहुत हाईलाइट किया गया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी से ममता की मुलाकात को जगह नहीं मिली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो