जनता को आगे आना होगा
गहलोत ने कहा कि 50 साल के राजनीतिक जीवन में 5 बार सांसद, 3 बार केंद्रीय मंत्री, 3 बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, 3 बार एआईसीसी का महामंत्री और तीन बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन जो हालात आज है, वह पहले कभी नहीं रहे। देश किस दिशा में जा रहा है किसी को नहीं मालूम। इसका मुकाबला अकेले राजनीतिक दल नहीं कर सकती। जनता को आगे आना होगा।
भाजपा ने मचा रखी है लूट गहलोत ने कहा कि देश में ऐसा माहौल बना दिया कि कांग्रेस को चंदा देने वाले गुनाहगार है। आज पूरा चंदा भाजपा (BJP) को मिल रहा है। यह देश को लूट रहे हैं। आरएसएस व भाजपा के लोगों को मजा आ रहा है। उद्यमियों को इतना टाइट कर दिया कि वह कांग्रेस को चंदा देने के लिए तैयार ही नहीं है।
ईडी का जिस तरह से किया सामना वह बेमिसाल गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी से ईडी (ED) नेे 5 दिन तक 50 घंटे पूछताछ की। 50 घंटे लगातार पूछताछ करने के समय लंच में जाने के लिए मंजूरी नहीं दी। उन्होंने जिस तरह से इस मामले का सामना किया वह बेमिसाल है।
...