script

ब्रिटेन की महारानी को चाहिए सोशल मीडिया हेड, जानें कितना मिलेगा वेतन

locationनई दिल्लीPublished: Dec 14, 2019 11:18:51 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

Queen Elizabeth: अगर आप भी सोशल मीडिया में रुचि रखते हैं या अपना करियर सोशल मीडिया में बनाने के बारे में सोच रहें हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। आजकल लिंक्डइन पर एक वेकेंसी…

ब्रिटेन की महारानी को चाहिए सोशल मीडिया हेड, जानें कितना मिलेगा वेतन

ब्रिटेन की महारानी को चाहिए सोशल मीडिया हेड, जानें कितना मिलेगा वेतन

नई दिल्ली. अगर आप भी सोशल मीडिया में रुचि रखते हैं या अपना करियर सोशल मीडिया में बनाने के बारे में सोच रहें हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। आजकल लिंक्डइन पर एक वेकेंसी चर्चा का विषय बनी हुई है। ब्रिटिश राजघराने की महारानी एलिजाबेथ-2 का सोशल मीडिया हैंडल करने के लिए भर्ती निकाली गई हैं। अगर आप भी इच्छुक हैं तो राजपरिवार की निजी वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते है। महारानी को सोशल मीडिया के लिए कंटेट डेवलपर की जरूरत है। जो महारानी को उनके चाहने वालों के साथ जोडक़र रखे। पिछले गुरुवार को राजपरिवार ने ये भर्ती निकाली है। इसके लिए उम्मीदवारों के लिए सप्ताह में पांच दिन, सोमवार से शुक्रवार 37.5 घंटे काम करना होगा। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होगा। भर्ती के लिए दी गई जानकारी में बताया गया है कि आप के द्वारा लिखा गया कांटेंट लाखों लोग देखेंगे। चयनित व्यक्ति का काम महारानी को लोगों की नजरों में बनाए रखने के लिए कंटेंट नही लिखना बल्कि राजपरिवार के लिए कुछ खास करना होगा।

यह है अंतिम तिथि

ब्रिटेन की महारानी को चाहिए सोशल मीडिया हेड, जानें कितना मिलेगा वेतन

जैसे अन्य भर्तियों के लिए अंतिम तिथि होती है वैसे इस भर्ती के लिए भी अंतिम तिथि जारी की गई है। राजपरिवार की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है। भर्ती में दी गई योग्यता के अनुसार उम्मीदवार को हाई-प्रोफाइल वेबसाइट को संभालने और उसे संपादित करने का अनुभव होना चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया के अन्य साधनों को भी संभालने का अनुभव होना चाहिए। सबसे बड़ी बात है कि इस पद के लिए अब तक 45 लोग आवेदन भी कर चुके हैं। इस साल मई में राजपरिवार की तरफ से डिजिटल कम्युनिकेशन अफसर के लिए भी वेकेंसी निकाली गई थी। आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवार को इसके लिए 47 लाख रुपए वेतन दिया जाएगा। राजपरिवार अपनी छवि नियंत्रित करना चाहता है। इस काम के लिए उन्होंने सोशल मीडिया को चुना है।

ट्रेंडिंग वीडियो