दिल्ली : कैब ड्राइवर ने सरेराह की युवती से छेड़छाड़, की कैब में खींचने की कोशिश
महिला के शोर मचाने पर वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद कैब चालक वहां से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने थाने जाकर एफआइआर दर्ज कराया।

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए असुरक्षित होती जा रही है। पिछले तीन दिनों में कैब ड्राइवर की तीन दुस्साहस की खबरें आई है। मंगलवार को ऐसी ही एक घटना में आरके पुरम इलाके में एक कैब ड्राइवर बबलू उर्फ नीरज ने सरे राह एक महिला से छेड़छाड़ की और उसे अपनी गाड़ी के भीतर खींचने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद कैब चालक वहां से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने थाने जाकर एफआइआर दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने उस आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पहले एक साथ करते थे काम
पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि वह आरोपी ड्राइवर को 10 साल से जानती है। तब वे दोनों एक ही अस्पताल में काम करते थे। वह उन्हें वहां भी परेशान करता था। इसी की हरकतों से तंग आकर उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी थी। लेकिन इसके बावजूद बबलू उसका पीछा करता रहा और धमकी देता रहा। वह पिछले कई दिनों से उनका लगातार पीछा कर रहा था। 21 जुलाई को हद ही हो गई, जब वह सरेराह छेड़छाड़ पर उतर आया।
डरी महिला ने पति के लिए की सुरक्षा की मांग
बता दें कि उस आरोपी का खौफ उस युवती को इतना है कि उसके जेल जाने के बाद भी उसे उसका भय सता रहा है। इसलिए उसने अपने पति की सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि वह जेल से बाहर आने पर कुछ भी कर सकता है। इसलिए उसके और उसके पति की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उसकी वजह से हमारी रातों की नींद गायब हो गई है। वह खतरनाक व्यक्ति है। कुछ भी कर सकता है।
अब पाइए अपने शहर ( New Delhi News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज