script5000 साल से ज्यादा उम्रदराज पेड़ का घर बनेगा चिली | Chile could be home to worlds oldest tree | Patrika News
नई दिल्ली

5000 साल से ज्यादा उम्रदराज पेड़ का घर बनेगा चिली

ग्रेट-ग्रैंडफादर के नाम से पुकारा जाता है यह वृक्ष, 649 साल पीछे छूट सकता है कैलिफोर्निया के पाइन ट्री का मौजूदा रेकॉर्ड

नई दिल्लीMay 28, 2022 / 04:59 pm

Amit Purohit

5000 साल से ज्यादा उम्रदराज पेड़ का घर बनेगा चिली

5000 साल से ज्यादा उम्रदराज पेड़ का घर बनेगा चिली

सेंटियागो. चिली के वैज्ञानिकों का मानना है कि चार मीटर मोटे तने वाला एक शंकुवृक्ष (कोनिफर) दुनिया का सबसे पुराना जीवित पेड़ बन सकता है। चिली के एलर्स कॉस्टेरो नेशनल पार्क में मौजूद इस पेड़ को ‘एलर्स मिनारियो’ या ‘ग्रेट-ग्रैंडफादर’ के नाम से जाना जाता है और यह 5,000 साल से भी ज्यादा प्राचीन माना जा रहा है। यह अमरीका के कैलिफोर्निया में स्थित 4,835 साल पुराने एक पाइन ट्री के रेकॉर्ड को करीब 649 साल पीछे छोड़ देगा। पेरिस में जलवायु और पर्यावरण विज्ञान प्रयोगशाला में चिली के एक वैज्ञानिक डॉ. जोनाथन बारिचविच ने दावा किया है कि चिली के ‘ग्रेट-ग्रैंडफादर’ की उम्र 5,484 साल है। ‘ग्रेट-ग्रैंडफादर’ एक नम घाटी में खड़ा है। इसके तने और जड़ पर खुरदरी दरारें काई और कीटों को आश्रय दे रही हैं। ऐसे पेड़ धीरे-धीरे बढ़ते हैं और 45 मीटर (150 फीट) तक की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं।
तने के घेरों की गिनती से चलता है उम्र का पता
पेड़ों की उम्र को पारंपरिक रूप से उनके तने के घेरों की गिनती करके मापा जाता है। एक घेरा, पेड़ों के जीवन के एक वर्ष के बराबर होता है। हालांकि, चिली के पेड़ पर प्रयुक्त एक्स्ट्रपलैशन विधि का विवरण अभी तक सार्वजनिक रूप से प्रकट नहीं हुआ है। जांच जारी है। 
जल्द प्रस्तुत करेंगे वैज्ञानिक प्रमाण
चिली के पेड़ की उम्र के लिए उपयोग में ली गई गणनाओं पर जोनाथन ने कोई विस्तृत शोध लेख प्रस्तुत नहीं किया है, लेकिन कहा है कि वह जल्द ही ऐसा करेंगे। उधर, 1973-2011 के बीच, चिली में 7,80,000 हेक्टेयर से अधिक देशी जंगल नष्ट हो गए। अनुमान है, पिछले दो दशकों में 60,000-70,000 हेक्टेयर या देशी वुडलैंड हर साल नष्ट हो गए हैं।

Home / New Delhi / 5000 साल से ज्यादा उम्रदराज पेड़ का घर बनेगा चिली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो