scriptचीन ने हिंद महासागर क्षेत्र के 19 देशों के साथ की बैठक की | China holds meeting with 19 countries of the Indian Ocean Region | Patrika News

चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र के 19 देशों के साथ की बैठक की

locationनई दिल्लीPublished: Nov 27, 2022 12:05:29 am

Submitted by:

ANUJ SHARMA

भारत को नहीं किया था आमंत्रित

चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र के 19 देशों के साथ की बैठक की

चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र के 19 देशों के साथ की बैठक की,चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र के 19 देशों के साथ की बैठक की,चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र के 19 देशों के साथ की बैठक की

बीजिंग. चीन ने इस सप्ताह हिंद महासागर क्षेत्र के 19 देशों के साथ बैठक की है। इस बैठक में भारत को कथित रूप से आमंत्रित नहीं किया था। चीन के विदेश मंत्रालय से जुड़े संगठन चाइना इंटरनेशनल डेवलपमेंट कोऑपरेशन एजेंसी (सीआइडीसीए) ने कहा कि 21 नवंबर को चीन-हिंद महासागर क्षेत्रीय मंच की बैठक में 19 देशों ने हिस्सा लिया। बैठक यूनान प्रांत के कुनमिंग में साझा विकास: समुद्री अर्थव्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में सिद्धांत और तौर-तरीके विषय पर आयोजित की गई थी। इसमें इंडोनेशिया, पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल, अफगानिस्तान, ईरान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, मोजाम्बिक, तंजानिया, सेशल्स, मेडागास्कर, मॉरीशस, जिबूती और ऑस्ट्रेलिया सहित 19 देशों तथा तीन अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सीआइडीसीए का उद्देश्य विदेशी सहायता के लिए रणनीतिक दिशा निर्देश, योजनाएं और नीतियां तैयार करना, प्रमुख विदेशी सहायता मुद्दों पर समन्वय और सलाह देना, विदेशी सहायता से जुड़े मामलों में देश के सुधारों को आगे बढ़ाना है। गौरतलब है कि चीन, पाकिस्तान और श्रीलंका सहित कई देशों में बंदरगाहों और बुनियादी ढांचे में निवेश के साथ हिंद महासागर क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। चीन का यह मंच हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रभाव का मुकाबला करने के उद्देश्य से काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों के बीच सक्रिय सहयोग के लिए 2015 में क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (सागर) पहल का प्रस्ताव दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो