Delhi: साउथ दिल्ली के बिजी फ्लाईओवर में से एक चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर हो रहा मेंटेनेंस वर्क, जानें कब तक रखरखाव कार्य के पूरा होने की है उम्मीद?
नई दिल्लीPublished: Mar 18, 2023 07:55:07 pm
साउथ दिल्ली के सबसे बिजी फ्लाईओवर में से एक चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर शनिवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंची। उनके साथ पीडब्ल्यूडी व दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


साउथ दिल्ली के सबसे बिजी प्लाईओवर में से एक चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने पीडब्ल्यूडी व दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।
चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि लोगों को लोगों को जाम से निजात दिलाना सीएम की प्राथमिकता है, इसलिए वे स्वयं इस कार्य पर नजर बनाए हुए हैं। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर आवाजाही करने वाले लोगों को ट्रैफिक से निजात मिले। इसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा यहां दिन-रात काम किया जा रहा है और 31 मार्च तक फ्लाईओवर के पहले हिस्से के मेंटेनेंस का काम पूरा हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने साझा किया कि, सीएम के सुझाव पर यह निर्णय भी लिया गया है कि फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से के मेंटेनेंस के दौरान दो में से एक लेन ट्रैफिक के लिए खुला रहेगा। जिससे लोगों को जाम से न जूझना पड़ें।