scriptमोदी सरकार पर भड़के सीएम केजरीवाल, 2019 में भाजपा को लगेगा बड़ा झटका | CM Arvind Kejriwal said BJP will be lost in 2019 lok sabha election | Patrika News

मोदी सरकार पर भड़के सीएम केजरीवाल, 2019 में भाजपा को लगेगा बड़ा झटका

locationनई दिल्लीPublished: Aug 20, 2018 09:52:56 am

Submitted by:

Mohit sharma

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता भाजपा से नाराज हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है।

cm

सीएम केजरीवाल का पीएम मोदी पर निशाना, ‘ मुकेश अंबानी की जेब में मोदी सरकार’

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खेल खत्म हो चुका है। जनता भाजपा से नाराज हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने यह भी कहा कि लोगों को पता है कि वह भाजपा ही है, जिसने दिल्ली सरकार के कामकाज में रोड़े अटकाने का काम किया है। अब लोकसभा चुनाव में यहां की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

यह भी पढ़ें— शादी से बचने के लिए खुद को कर लिया था कमरे में बंद, तीन दिनों तक बाहर नहीं निकले थे अटल

भाजपा के सांसदों से खासी नाराज जनता

दरअसल, सीएम अरंविद केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट कर कहा कि जनता भाजपा के सांसदों से खासी नाराज है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत खुश हैं। वहीं, जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत नाराज है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए। 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है।

यह भी पढ़ें— चुनाव हारने पर फिल्म देखने चले जाते थे वाजपेयी, लाइन में लगकर खरीदा था डिज्नीलैंड का टिकट

तनख्वाह बाढ़ग्रस्त केरल राज्य के लिए करेंगे दान

वहीं, दूसरी ओर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक और सांसद अपनी एक महीने की तनख्वाह बाढ़ग्रस्त केरल राज्य के लिए दान करेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट का बताया कि सभी आप विधायक, सांसद और मंत्री केरल के लिए अपनी एक महीने की तनख्वाह दान कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को बाढ़ ग्रस्त केरल को 10 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की थी। केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार को 180 पहुंच गई। राज्य में कई जगहों पर बचाव कार्य जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो