नई दिल्लीPublished: Sep 24, 2023 07:07:33 pm
Anand Mani Tripathi
CM Himanta Biswa Sarma Gift : अब तक सिर्फ बड़ी कंपनियों का कर्ज माफ होते हुए आप ने देखा होगा। पहली बार देश में असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2 लाख 20 हजार ऐसी महिलाओं का कर्ज माफ कराया है।
CM Himanta Biswa Sarma Gift : अब तक सिर्फ बड़ी कंपनियों का कर्ज माफ होते हुए आप ने देखा होगा। पहली बार देश में असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2 लाख 20 हजार ऐसी महिलाओं का कर्ज माफ कराया है। जिन्होंने बैंकों से कर्ज लिया लेकिन विषम परिस्थितियों के कारण वह इसे चुका नहीं पाईं। इस कर्ज माफी में ब्याज सहित मूल धनराशि भी शामिल है। असम के मुख्यमंत्री ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इसके लिए 25 हजार रुपए तक कर्ज लेनी वाली महिलाओं को ही पात्र माना गया था। असम सरकार बैंकों को कर्ज माफ करने के लिए 291 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।