नई दिल्ली

केजरीवाल के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेस के दिग्गज, भष्टाचार का लगाया आरोप

5 Photos
Published: May 13, 2018 09:47:45 pm
1/5

कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल महिला सुरक्षा के नाम पर जो सीसीटीवी लगवा रहे हैं उसमें घोटाला किया जा रहा है।

2/5

कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन की वजह से दिल्ली में कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

3/5

प्रदर्शन करने वालों में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन, पीसी चाको और हारून युसूफ समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

4/5

दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 1.5 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है। इस योजना में 200 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

5/5

दिल्ली में सीसीटीवी कैमरा लगाने का आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में वादा किया था। केजरीवाल का तर्क है कि इससे दिल्ली में होने वाले अपराधों पर लगाम लगेगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.