scriptdelhi bjp president aadesh gupta alleges aap over garbage mountains | MCD Elections: दिल्ली में कूड़े के पहाड़ की राजनीति करने वाले पंजाब को बना रहे हैं कूड़ाघर : आदेश गुप्ता | Patrika News

MCD Elections: दिल्ली में कूड़े के पहाड़ की राजनीति करने वाले पंजाब को बना रहे हैं कूड़ाघर : आदेश गुप्ता

locationनई दिल्लीPublished: Nov 08, 2022 08:51:34 pm

Submitted by:

Rahul Manav

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को बयान जारी करते आम आदमी पार्टी पर कूड़े पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। आदेश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ की राजनीति करने वाले पहले अपने अंदर में झांककर देखें। वो बताएं कि पंजाब के छोटे-छोटे शहरों में भी इतने बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ क्यों खड़े हैं? दिल्ली में नगर निगम चुनावों को देखते हुए जो ज्ञान दिल्ली में दे रहे हो, वो पंजाब में भी इस्तेमाल करें। दिल्ली में वो लगातार झूठ की राजनीति कर रहे हैं।

MCD Elections: दिल्ली में कूड़े के पहाड़ की राजनीति करने वाले पंजाब को बना रहे हैं कूड़ाघर : आदेश गुप्ता
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एमसीडी चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पंजाब के छोटे-छोटे शहरों में भी इतने बड़े-बड़े कूड़े पहाड़ हैं। आप अपने शासन में पंजाब से कूड़े के पहाड़ नहीं हटा पा रही है।
दिल्ली में एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को होने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली के एमसीडी चुनाव की सियात में केंद्र बिंदु कूड़े का मुद्दा बना हुआ है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की तरफ से एक दूसरे पर इसे लेकर आरोप प्रत्यारोप किेए जा रहे हैं। नेताओं की तरफ से जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को ये समझना चाहिए, जो आप अपने शासन में पंजाब से कूड़े के पहाड़ नहीं हटा पा रहे, वो दिल्ली में क्या करेंगे। वो रोज कूड़े के नाम पर दिल्ली के 60 हजार सफाई कर्मचारियों का अपमान कर रहे हैं। ये वहीं सफाई कर्मचारी है, जिन्होंने कोरोना के मुश्किल समय में पूरी दिल्ली की सफाई की। आदेश गुप्ता ने कहा कि हमने दिल्ली में कूड़े की समस्या को दूर करने के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगा दिए हैं। कूड़े के पहाड़ों की हाइट कम कर दी है। हम अगले दो साल में कूड़े के पहाड़ों को पूरी तरह से खत्म करने जा रहे हैं। भाजपा ने 21 अक्टूबर को दक्षिणी दिल्ली के तहखंड में
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.