scriptMonkeypox Virus: मंकीपॉक्स वायरस से निपटने के लिए उपराज्यपाल ने की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा | delhi LG vinay kumar saxena reviewed Monkey Pox situation in city | Patrika News

Monkeypox Virus: मंकीपॉक्स वायरस से निपटने के लिए उपराज्यपाल ने की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

locationनई दिल्लीPublished: Jul 25, 2022 11:23:10 pm

Submitted by:

Rahul Manav

दिल्ली में रविवार को मंकीपॉक्स वायरस के दस्तक देने के बाद राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को संभालने वाले तमाम डॉक्टर व अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। अब इस वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को इस वायरस की रोकथाम के लिए विभिन्न उपायों के प्रति ध्यान देने और तैयार रहने के लिए कहा।

Monkeypox Virus: मंकीपॉक्स वायरस से निपटने के लिए उपराज्यपाल ने की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Monkeypox Virus: मंकीपॉक्स वायरस से निपटने के लिए उपराज्यपाल ने की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को दिल्ली में मंकीपॉक्स की स्थिति के बारे में जायजा लिया। उन्होंने ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार के साथ हेल्थ सेक्रेटरी व अन्य अधिकारियों के साथ मंकीपॉक्स वायरस से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस वायरस से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि वह इस वायरस की रोकथाम के प्रति सजग तरीके से उपायों को सुनिश्चित करें। एलजी को अधिकारियों द्वारा चिकित्सा सेवाओं, अस्पताल के बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर, वायरस की ट्रेसिंग, टेस्टिंग, सर्विलांस और क्लीनिकल मैनेजमेंट के तहत तैयारियों को लेकर जानकारी दी गई। उपराज्यपाल ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घबराएं नहीं और सभी निर्धारित रोकथाम और उपचार प्रोटोकॉल का पालन करें।
https://twitter.com/LtGovDelhi/status/1551575442536087552?ref_src=twsrc%5Etfw
रविवार को दिल्ली में आया मंकीपॉक्स का पहला मामला

दिल्ली में रविवार को मंकीपॉक्स वायरस के दस्तक देने की सूचना सामने आई। यह राजधानी में पहला मामला सामने आया है। डॉक्टरों के अनुसार पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति में यह वायरस पॉजिटिव पाया गया। दावा किया गया है कि इस मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। मंकीपॉक्स को लेकर दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल को नोडल अस्पताल निर्धारित किया गया है। इस अस्पताल में 32 वर्षीय मरीज को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार मरीज में बुखार और त्वचा पर घाव जैसे लक्षण दिखने पर भर्ती किया गया। स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार दावा किया गया कि दिल्ली के केस को मिलाकर देश में अब तक मंकीपॉक्स के कुल चार मामले हो गए हैं। बाकी तीन केस केरल से हैं। यह तीनों विदेश से यात्रा करके लौटे थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो