scriptदिल्ली में आज गर्म रहेगा दिन, तापमान के 36 डिग्री तक रहने का अनुमान | delhi ncr to experience 36 degree celcius temp on sunday | Patrika News

दिल्ली में आज गर्म रहेगा दिन, तापमान के 36 डिग्री तक रहने का अनुमान

locationनई दिल्लीPublished: Mar 31, 2019 03:04:12 pm

Submitted by:

Shweta Singh

सुबह से राजधानी में छाए रहे आंशिक बादल
दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना
शनिवार को हुई थी बारिश

delhi ncr to experience 36 degree celcius temp on sunday

दिल्ली में आज गर्म रहेगा दिन, तापमान के 36 डिग्री तक रहने का अनुमान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मौसम हर पल अपना अलग रंग दिखा रहा है। शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद रविवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं, मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पास

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 49 फीसदी दर्ज हुआ। वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 20.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

शनिवार शाम को बारिश

बता दें कि शनिवार शाम अचानक बारिश से मौसम बदल गया। सुबह से ही मौसम बेहद गर्म रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी जो शाम को सच हुई। बीती शाम राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश की जानकारी मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो