script

बेटे-बहू ने 58 वर्षीय मां के साथ किया ऐसा, अदालत पहुंचकर महिला ने लगाई मदद की गुहार

locationनई दिल्लीPublished: Apr 13, 2019 03:37:48 pm

Submitted by:

Shweta Singh

दिल्ली के गोकलपुरी का मामला
बेटे और बहू के खिलाफ कोर्ट पहुंची 58 वर्षीय महिला
बहू का परिवार झूठे केस में फंसाने की दे रहा है धमकी

court

बेटे-बहू ने 58 वर्षीय मां के साथ किया ऐसा, अदालत पहुंचकर महिला ने लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली। दिल्ली के गोकलपुरी में रहने वाली एक महिला अपने ही बेटे और बहू के खिलाफ कोर्ट में गुहार लगा रही है। कोई भी मां यह नहीं चाहती की उसका बेटा उसके घर से जाए और अगर किसी कारणवश वो बाहर रहता भी है तो उसके लिए मां-बाप के घर के दरवाजे हमेशा के लिए खुले ही रहते हैं। फिर भी यह 58 वर्षीय मां नहीं चाहती है कि उसके घर उसके बेटे-बहू का आना-जाना हो। इसके साथ ही महिला ने कोर्ट के सामने यह भी गुहार लगाई कि उनके बेटे-बहू घर पर अपना हक जताना स्थाई रूप से बंद कर दे। महिला की शिकायत के बाद अदालत ने बेटे और बहू इस बारे में जवाब मांगा है।

मेहनत से बनाया था घर

एक सीनियर सिविल जज सुशांत चंगोत्रा ने दोनों को 2 मई के लिए नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, उनकी मेहनत से बनाए हुए मकान को बहू और उसके घरवाले कथित तौर पर कब्जा जमाना चाहते हैं। महिला पूर्वी गोकलपुरी की अमर कॉलोनी में अपने रिटायर्ड पति के साथ रहती है। उसका 50 गज का एक दो-मंजिला मकान है, जिसे उसने 1986 में बनवाया था।

यह भी पढ़ें
-

यमुना की सफाई के लिए सरकार ने की देरी और दिया अधूरा एक्शन प्लान, अब हर महीने 1 करोड़ का जुर्माना

अलग करने के बाद भी नहीं कम हुई बदतमीजी

महिला का कहना है कि साल 2017 में उसने पड़ोस में ही रहने वाली लड़की से अपने बेटे की शादी की थी। आरोप है कि लड़की ने बहू बनते ही प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगकर उसे अपने नाम कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। बात गाली गलौच और लड़ाई-झगड़े तक पहुंच गई। महिला ने बताया कि कलह बढ़ने के बाद उसने बेटे-बहू को अलग कर दिया। उसके बाद भी बहू की बदतमीजी खत्म नहीं हुई।

झूठे केस में फंसाने की भी धमकी

महिला ने बताया उसने पिछले साल दिसंबर में ज्योति नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पिछले 6 मार्च को बहू अपनी नजायज मांगों के लिए कथित रूप से झगड़ा किया और बाद में पुलिस व महिला आयोग के कुछ लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद वह अपनी सात महीने की बेटी को छोड़कर मायके चली गई और तब से वही हैं रह रही है। याचिकाकर्ता का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने बेटे-बहू को अपनी चल और अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया है। लेकिन फिर भी बहू और उसके परिवारवाले उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। महिला का कहना है कि बहू के मायके के लोग कथित रूप से उन्हें झूठे केस में फंसाने और घर पर जबरन कब्जा करने की बात कह रहे हैं। महिला ने अब इस मामले में अदालत से मदद मांगी है।

Crime से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो