24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, देश छोड़कर भागे गैंगस्टरों की बनाई लिस्ट, पासपोर्ट रद्द करने की रखी मांग

Gangsters Passport Cancellation: विदेशों में छिपे वांटेड गैंगस्टरों पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 25 अपराधियों के नाम विदेश मंत्रालय को भेजकर उनके पासपोर्ट रद्द करने की मांग की गई है।

2 min read
Google source verification
Delhi Police Action

दिल्ली पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों के पासपोर्ट रद्द करने की रखी मांग (Photo-AI)

Delhi Police Action: दिल्ली पुलिस ने विदेशों में छिपकर भारत में अपराध करवाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने 25 वांटेड गैंगस्टरों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी है और उनके भारतीय पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये सभी आरोपी लंबे समय से देश से बाहर रहकर अपने गैंग चला रहे हैं और कानून की पकड़ से बच रहे हैं। पुलिस का मानना है कि अगर इनके पासपोर्ट रद्द हो जाते हैं तो इनके लिए एक देश से दूसरे देश जाना मुश्किल हो जाएगा और इन्हें भारत वापस लाने की कार्रवाई को भी मजबूती मिलेगी।

किन अपराधियों का होगा पासपोर्ट रद्द?

पुलसि की इस लिस्ट में उन गैगस्टरों के नाम शामिल हैं, जिन पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार इनमें से कई अपराधी भारत में वारदात करने के बाद विदेश भाग गए और वहीं से अपने गैंग का नेटवर्क चला रहे हैं। पुलिस का कहना है कि देश से बाहर रहने के बावजूद ये लोग अपने साथियों के संपर्क में बने हुए हैं और अपराधों को अंजाम दिलवा रहे हैं।

28 गैंगस्टरों की हो चुकी है पहचान

दिल्ली पुलिस ने अब तक ऐसे 28 गैंगस्टरों की पहचान की है जो विदेशों में रह रहे हैं और जिनकी तलाश भारतीय एजेंसियां कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन अपराधियों को भारत वापस लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया और दूसरे देशों के साथ समन्वय पर काम किया जा रहा है। इसी वजह से उनके पासपोर्ट रद्द कराने की कोशिश भी की जा रही है।

कहां-कहां रह रहे हैं गैंगस्टर?

पुलिस के अनुसार इस लिस्ट में शामिल कई गैंगस्टर कनाडा, अमेरिका, पुर्तगाल और दूसरे यूरोपीय देशों में रह रहे हैं। वहीं कुछ अपराधियों के थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर में छिपे होने की भी जानकारी मिली है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इन गैंगस्टरों के खिलाफ पहले से ही कई कानूनी कार्रवाई चल रही हैं। इनमें से 10 के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया जा चुका है, ताकि उनके भारत आने-जाने की जानकारी तुरंत मिल सके। वहीं 8 गैंगस्टरों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है, जिसके जरिए दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया जाता है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग