scriptदिल्ली: पुरानी रंजिश के चलते दोस्तों ने ले ली जान, पुलिस स्टेशन से महज 800 मीटर दूर हुआ कत्ल, 4 गिरफ्तार | Delhi police arrested 4 in relation of mudering a 22 year old in neb sarai | Patrika News

दिल्ली: पुरानी रंजिश के चलते दोस्तों ने ले ली जान, पुलिस स्टेशन से महज 800 मीटर दूर हुआ कत्ल, 4 गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Apr 17, 2019 05:23:34 pm

Submitted by:

Shweta Singh

दक्षिणी दिल्ली में एक हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है
पुलिस स्टेशन से महज 800 मीटर की दूरी पर हत्या की गई थी
इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तार हुई है

murder

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में एक हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। आपसी रंजिश के कारण दिल्ली के एक फार्म हाउस में युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में बुधवार को दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। आपको बता दें कि इस सोमवार ही सुरजीत कश्यप नाम के युवक की हत्या की गई थी।

पुलिस थाने से 800 मीटर की दूरी पर की गई हत्या

हत्या को नेब सराय पुलिस थाने से करीब 800 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया। इस घटना का पर्दाफाश तब हुआ जब मृतक के परिजनों ने मंगलवार को थाने में 22 वर्षीय सुरजीत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (DCP) विजय कुमार ने कहा, ‘आरोपियों की पहचान सोमबीर सिंघल (एक कैब चालक), विक्की झा (मैक्स अस्पताल में हेल्पर), सतबीर और विक्की भट्ट (डेटा ऑपरेटर) के तौर पर की गई है। ये सभी देवली और आंबेडकर नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं।’

यह भी पढ़ें
-

केरल: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, ‘सबसे बड़े राष्ट्र विरोधी प्रधानमंत्री हैं’

हत्यारों ने कबूली पुरानी रंजिश की बात

पुलिस ने जानकारी में बताया, ‘यह गिरफ्तारी मंगलवार रात देवली और आंबेडकर नगर के स्थानीय मुखबिरों की सूचना से हुई।’ डीसीपी ने बताया, ‘जांच के दौरान सोमबीर और विक्की झा ने कबूल कर लिया कि सुरजीत कश्यप से उनकी पुरानी रंजिश थी। कुछ साल पहले उसने इनकी पिटाई की थी तब से इनमें से दो लोगों ने अपने मन में उसके प्रति दुश्मनी पाल रखी थी।’ गिरफ्तार हुए लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कश्यप अक्सर सोमबीर को डराता धमकाता रहता था।

इस कारण लिया हत्या करने का फैसला

DCP कुमार ने बताया, ‘कश्यप ने सोमवार को संगम विहार में काम कर रहे सोमबीर को फिर से डराया था। यह बात सोमबीर को अपमानजनक लगी और इसी के बाद उसने कश्यप को मारने की योजना बनाई।’ बताया जा रहा है कि सोमबीर ने कश्यप को अपने एक साथी के साथ फार्म हाउस पर बैठे देखा। योजना के अनुसार वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे चैलेंज करने लगा। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर उन्होंने उस पर छुरे से हमला किया। बाद में उन्होंने उसे गलाघोंट कर मार डाला।’ पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद उन्होंने लाश को एक छिछली खाई में ठिकाने लगा कर उसे पत्ते और कूड़े से ढंक दिया।’ फिलहाल हत्या के दूसरे आरोपी गोलू और रविंदर बिष्ट को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें
-

लोकसभा चुनाव: इस पार्टी के अनोखे वादे, फ्री में बकरा और महिलाओं के लिए गोल्ड

Crime से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो