scriptदिल्ली: अज्ञात लोगों ने अकबर रोड के साइन बोर्ड पर चिपकाया अटल बिहारी वाजपेयी का पोस्टर | Delhi:poster of Atal Bihari Vajpayee pasted on sign board of AkbarRoad | Patrika News

दिल्ली: अज्ञात लोगों ने अकबर रोड के साइन बोर्ड पर चिपकाया अटल बिहारी वाजपेयी का पोस्टर

locationनई दिल्लीPublished: Sep 02, 2018 06:34:04 pm

Submitted by:

Anil Kumar

कुछ अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदलने का प्रयास किया है। सड़क पर लगे अकबर रोड के एक साइन बोर्ड के उपर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का पोस्टर चिपका दिया।

दिल्ली: अज्ञात लोगों ने अकबर रोड के साइन बोर्ड पर चिपकाया अटल बिहारी वाजपेयी का पोस्टर

दिल्ली: अज्ञात लोगों ने अकबर रोड के साइन बोर्ड पर चिपकाया अटल बिहारी वाजपेयी का पोस्टर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से नाम परिवर्तन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच संग्राम छिड़ गया है। अभी बीते दिनों ही मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन कर दिया गया जिसके बाद काफी राजनीति हुई थी। इन सबके बीच इस बार राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल कुछ अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदलने का प्रयास किया है। सड़क पर लगे अकबर रोड के एक साइन बोर्ड के उपर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का पोस्टर चिपका दिया। यह पोस्टर ठीक इस तरह से चिपकाया गया है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि शख्स अकबर रोड नाम को मिटाना चाहता हो और उसके स्थान पर अटल बिहारी के नाम को प्रोजेक्ट करना चाहता हो। बता दें कि पोस्टर पर लिखा है भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि। वंदे मातरम। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित हुआ फैजाबाद का नवनिर्मित जिला पंचायत भवन

इससे पहले भी किया गया था ऐसा प्रयास

आपको बता दें कि अकबर रोड पर ही कांग्रेस का मुख्यालय है। इसलिए अटल बिहारी वाजपेयी का पोस्टर अकबर रोड के साइन बोर्ड पर चिपकाए जाने पर राजनीति होना स्वभाविक है। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब अकबर रोड के नाम को बदलने की मांग की गई हो। इससे पहले इसी वर्ष 9 मई को कुछ अज्ञात लोगों ने अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड करने का प्रयास किया था। हालांकि सूचना मिलने के बाद फौरन ही पुलिस ने साइन बोर्ड से पोस्टर को हटा लिया था। इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। पुलिस का मानना था कि यह पोस्टर किसी शरारती तत्वों ने लगाया है। जिसका मकसद सिर्फ अफवाह फैलाना और कानून व्यवस्था को भंग करना होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो