scriptदिल्ली: अकबर रोड के साइन बोर्ड पर लगा ‘अटल मार्ग’ का पोस्टर, पांच गिरफ्तार | Patrika News
नई दिल्ली

दिल्ली: अकबर रोड के साइन बोर्ड पर लगा ‘अटल मार्ग’ का पोस्टर, पांच गिरफ्तार

6 Photos
6 years ago
1/6

दरअसल कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार की शाम में दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदलने का प्रयास किया है। सड़क किनारे लगे अकबर रोड साइन बोर्ड पर 'अटल मार्ग' लिखा हुआ पोस्टर चिपका दिया गया। साथ ही साइन बोर्ड के उपर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने का भी एक पोस्टर चिपकाया गया।

2/6

बता दें कि पोस्टर पर लिखा है 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि। वंदे मातरम'। हालांकि इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के समर्थक हैं।

3/6

बता दें कि दिल्ली पुलिस को जैसे ही घटना की सूचा मिली फौरन ही मौके पर पहुंची और फिर साइन बोर्ड पर लगे पोस्टर को हटाया। रविवार की शाम करीब पांच बजे जब वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने यह देखा की कुछ लोग एक पोस्टर चिपका रहे हैं तो उन्हें रोका और जब वे लोग नहीं माने तो मामले की सूचना पुलिस को दे दी। फौरन हरकत में आई तुगलक रोड थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें तुगलक रोड थाने ले जाया गया। जहां इनसे लंबी पूछताछ की गई।

4/6

आपको बता दें कि अकबर रोड पर ही कांग्रेस का मुख्यालय है। इसलिए अटल बिहारी वाजपेयी का पोस्टर अकबर रोड के साइन बोर्ड पर चिपकाए जाने पर राजनीति होना स्वभाविक है। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब अकबर रोड के नाम को बदलने की मांग की गई हो।

5/6

इससे पहले इसी वर्ष 9 मई को कुछ अज्ञात लोगों ने अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड करने का प्रयास किया था। हालांकि सूचना मिलने के बाद फौरन ही पुलिस ने साइन बोर्ड से पोस्टर को हटा लिया था।

6/6

इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। पुलिस का मानना था कि यह पोस्टर किसी शरारती तत्वों ने लगाया है। जिसका मकसद सिर्फ अफवाह फैलाना और कानून व्यवस्था को भंग करना होता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.