Innovation: कॉफी, दूध से खोया समेत 100 फूड प्रोडक्ट बनाने वाली मशीन हरियाणा के धर्मबीर कंबोज ने की है विकसित, NCERT बुक में पढ़ाया जाता है बिजनेस मॉडल
नई दिल्लीPublished: Nov 22, 2022 07:25:15 pm
हरियाणा के यमुनानगर जिले के दामला गांव के रहने वाले धर्मबीर कंबोज ने मल्टी फूड प्रोसेसिंग मशीन तैयार की है। जिससे 100 से ज्यादा खाने के प्रोडक्ट तैयार किए जा सकते हैं। इसमें टमाटर की चटनी, आंवले का लड्डू, कॉफी, दूध से खोया और भी बहुत कुछ तैयार किया जा सकता है। एक घंटे में 200 किलो के हर्बल प्रोडक्ट और फलों को प्रोसेस करने की मशीन की क्षमता है। धर्मबीर ने इस मशीन की इनोवेशन करते हुए अब खुद की स्टार्टअप कंपनी भी शुरू कर दी है। उनकी मशीन को कई राज्यों में लोग खरीद रहे हैं।


हरियाणा के यमुनानगर जिले के दामला गांव के रहने वाले धर्मबीर कंबोज ने मल्टी फूड प्रोसेसिंग मशीन विकसित की है। नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित पीपल्ड फेस्टिवल ऑफ इनोवेशन में धर्मबीर द्वारा अपनी इनोवेशन को प्रदर्शित किया गया। इस मशीन से 100 से ज्यादा खाने के प्रोडक्ट तैयार किए जा सकते हैं।
धर्मबीर कंबोज ने नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित पीपल्स फेस्टिवल ऑफ इनोवेशन में अपनी इनोवेशन को प्रदर्शित किया है। धर्मबीर बताते हैं कि उन्होंने इस मशीन को वर्ष 2007 में विकसित किया था। उन्हें उस दौरान हरियाणा के जिला हॉर्टिकल्चर विभाग की तरफ से अजमेर लेकर गए थे। जहां उन्होंने गुलाब जल बनाने की तकनीक और आंवले के लड्डू बनाने की तकनीक को देखा। तब उन्होंने वापस लौटकर आंवले से लड्डू बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन उससे महिलाओं व अन्य कार्य करने वालों की उंगलियां सूज गई थी। इसके बाद उन्होंने 2007 में मशीन को डेवलप किया। बाद में उन्होंने इस मशीन का पेटेंट भी कराया। धर्मबीर ने बताया है कि यह मशीन 60 हजार रुपए से 1,07,000 रुपए तक उपलब्ध है। कई लोगों ने इसे खरीदा है। धर्मबीर ने बताया कि दिल्ली में आयोजित पीपल्स फेस्टिवल ऑफ इनोवेशन में कॉलेज के एक छात्र के साथ मिलकर खजूर के बीज से कॉफी और खजूर के छिलकों से मिल्क शेख इस मशीन के जरिए तैयार किया गया। लोगों को इसका टेस्ट भी खूब पसंद आया और लोगों ने इन प्रोडक्ट को मशीन के उपयोग से बनते हुए भी देखा।