आम चुनाव 2019 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, दिल्ली में जल्द नए जिलाध्यक्षों की होगी घोषणा
दिल्ली कांग्रेस ने नए जिलाध्यक्षों का नाम तय कर लिया गया है और मंजूरी के लिए इसे हाईकमान के पास भेज दिया गया है। अब इसके बाद ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर मंथन शुरु किया जाएगा।

नई दिल्ली। आम चुनाव 2019 का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है सभी राजनीतिक दलों के बीच अपनी तैयारियों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम मे कांग्रेस राजधानी दिल्ली में जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द कर सकती हैं। बता दें कि जिलाध्यक्षों का नाम तय कर लिया गया है और मंजूरी के लिए इसे हाईकमान के पास भेज दिया गया है। अब इसके बाद ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर मंथन शुरु किया जाएगा।
बीते अक्टूबर से ही खाली है जिलाध्यक्षों का पद
आपको बता दें कि बीते वर्ष अक्टूबर से ही कांग्रेस के दिल्ली इकाई में 14 ब्लॉक अध्यक्षों के पद खाली हैं। कांग्रेस की ओर पहले यह दलील दी जा रही थी कि संगठन के अंदर चुनाव चलने के कारण इन पदों को नहीं भरा जा सका है। इससे पहले अभी तक नए जिलाध्यक्षों की घोषणा न होने के कराण निवर्तमान जिलाध्यक्ष ही सारा कामकाज देख रहे थे।
लोकसभा में राहुल के गले मिलने पर आया गहलोत का बयान, कहा 'क्या मैं भी कहूं मोदी मेरे गले पड़ गए'
दिसंबर तक हो सकती है आम चुनाव: कांग्रेस
आपको बता दें कि कांग्रेस मान कर चल रही है कि मोदी सरकार इसी वर्ष दिसंबर तक आम चुनाव करा सकती है। इसलिए कांग्रेस दिल्ली इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने 14 जिलाध्यक्षों की लिस्ट फाइनल कर उसे हाईकमान तक पहुंचा दिया है। इस लिस्ट में अधिकतर पुराने जिलाध्यक्षों को ही मौका दिया गया है। अजय माकन का कहना है कि राजधानी दिल्ली में भाजपा के सांसदों और आप विधायकों ने कोई भी काम नहीं किया है। ऐसे में दिल्लीवाले एक बार फिर से कांग्रेस को अपना सकती है। यदि ऐसा हुए और दिल्ली में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया तो इससे पार्टी के अंदर अजय माकन को कद ज्यादा बढ़ जाएगा। बता दें कि मौजूदा हालात में दिल्ली के अंदर लोकसभा और विधानसभा की कोई सीट कांग्रेस के पास नहीं है।
कांग्रेस को समय से पहले लोकसभा चुनाव होने की आशंका
280 ब्लॉक अध्यक्षों का चयन जल्द
आपको बता दें कि जैसे ही कांग्रेस आलाकमान की ओर से जिलाध्यक्षों के नाम को हरी झंड़ी मिल जाती है वैसे हीं दिल्ली में 280 ब्लॉक अध्यक्षों का चयन शुरू हो जाएगा। बता दें कि कांग्रेस ने निगम के 272, नई दिल्ली पालिका परिषद और दिल्ली कैंट के कुल आठ वार्डोँ को मिलाकर 280 वार्ड बनाए हैं।
अब पाइए अपने शहर ( New Delhi News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज