scriptप्यार तक पहुंची फेसबुक की दोस्ती, एक दिन दोनों गए फिल्म देखने, फिर लड़के ने उठाया यह कदम | girl raped by Facebook friend in sonipat | Patrika News

प्यार तक पहुंची फेसबुक की दोस्ती, एक दिन दोनों गए फिल्म देखने, फिर लड़के ने उठाया यह कदम

locationनई दिल्लीPublished: Apr 26, 2018 03:33:31 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

फेसबुक की दोस्ती प्यार तक पहुंची। फिर आया ऐसा ट्विस्ट सुनकर चौंक जाएंगे आप।

facebook love
नई दिल्ली। सोशल साइट के जरिए दोस्ती और प्यार के कई किस्से सामने आते हैं। इनमें कुछ रिश्ते सफल भी होते हैं तो कुछ रिश्तों के परिणाम बेहत ही खौफनाक होते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है राजधानी दिल्ली में, जहां एक लड़का और लड़की के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुआ फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और बात प्यार तक पहुंच गया। लेकिन, इस कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया जिसके बार में सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। फेसबुक से प्यार होने के बाद लड़के ने किया फिल्म देखने का ऑफर…
जानकारी के मुताबिक, लड़का और लड़की दोनों दिल्ली के ही रहनेवाले हैं। साल, 2015 में लड़के ने लड़की को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। लड़के नाम कर्ण था। दोनों के बीच बात-चीत होनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और प्यार का इजहार हुआ। फिर, एक दिन लड़के ने लड़की को साथ में फिल्म देखने का ऑफर किया। दोनों ने साफ में फिल्म देखी, इसके बाद लड़का उसे हरियाणा के मुरथल स्थिक एक होटल में ले गया। यहां लड़के ने लड़की को शादी का झांसा देते हुए उसके साथ संबंध बनाए। कुछ दिन बाद लड़की ने उससे शादी करने की बात कही। लेकिन, लड़का टाल गया। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसकी नीयत बदल गई और वो शादी से इनकार करने लगा।
थाने में लड़की ने दर्ज कराई शिकायत

विगत 13 अप्रैल को आखिरकार लड़की ने मुरथल थाने में लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कर्ण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि, इस मामले में आरोपी लड़के का क्या कहना है इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। कयास लगाया जा रहा है कि पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले में और कुछ खुलासा कर सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो