नई दिल्लीPublished: Nov 18, 2023 09:07:47 pm
Suresh Vyas
- बैठक में शामिल होने आज पहुंचेंगे आस्ट्रेलियाई रक्षा व विदेश मंत्री
नई दिल्ली। भारत व आस्ट्रेलिया के बीच मंत्री स्तरीय दूसरी टू-प्लस-टू बैठक सोमवार को नई दिल्ली में होगी। बैठक में शामिल होने आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स व विदेश मंत्री पोनी वोंग रविवार को नई दिल्ली पहुंचेगी। मंत्री स्तरीय वार्ता से पहले रक्षा मंत्री मार्ल्स की भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता भी होगी।