scriptIndia will not miss military action if Pak-China provokes | पाक-चीन ने उकसाया तो सैन्य कार्रवाई से नहीं चूकेगा भारत | Patrika News

पाक-चीन ने उकसाया तो सैन्य कार्रवाई से नहीं चूकेगा भारत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 09, 2023 11:50:43 pm

Submitted by:

ANUJ SHARMA

चेतावनी : अमरीकी खुफिया विभाग की सालाना आंकलन रिपोर्ट में दावा

पाक-चीन ने उकसाया तो सैन्य कार्रवाई से नहीं चूकेगा भारत
पाक-चीन ने उकसाया तो सैन्य कार्रवाई से नहीं चूकेगा भारत
वॉशिंगटन. अमरीका सरकार की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत का पाकिस्तान तथा चीन के साथ तनाव बढऩे की आशंका है। अमरीकी खुफिया विभाग की सालाना आंकलन रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ओर से पाकिस्तानी उकसावों का सैन्य बल के साथ जवाब देने के पहले की तुलना में आसार अधिक हैं। भारत और चीन सीमा के विवादित हिस्से पर बढ़ती सैन्य गतिविधियों से दोनों परमाणु ताकतों के बीच सशस्त्र टकराव का जोखिम बढ़ रहा है।इस रिपोर्ट को अमरीकी कांग्रेस के समक्ष पेश किया गया है। इसमें कहा गया कि मोदी के नेतृत्व में भारत पाकिस्तान से निपटने में उदारता से पेश नहीं आएगा। रिपोर्ट में उन जोखिमों का जिक्रकिया गया है, जो इस साल अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता बढ़ा सकते हैं। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढऩे के साथ-साथ, चीन, यूक्रेन और रूस के अलावा जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों को भी शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि सीमा पर भारत और चीन का सैन्य विस्तार अमरीका के हितों के लिए सीधा खतरा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच संकट दो परमाणु-सशस्त्र देशों के बीच बढ़ते सर्किल के जोखिम के कारण विशेष चिंता का विषय है। कश्मीर में अशांति या भारत में एक आतंकी हमला संभावित फ्लैशपॉइंट हो सकता है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.