script

मक्का मस्जिद मामला: जावेद अख्तर ने कहा- ‘पूरा हुआ NIA का मिशन, अब अंतरधार्मिक शादियों की जांच करने का मिलेगा पूरा समय’

locationनई दिल्लीPublished: Apr 18, 2018 04:38:36 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में NIA की विशेष अदालत के फैसले पर तंज कसा है।

Javed Akhtar
नई दिल्ली। मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में NIA की विशेष अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को बरी कर दिया है। NIA का फैसला आने के बाद से इस
पर लगातार बयानबाजी जारी है। वहीं, अब फिल्म गीतकार जावेद अख्तर ने भी ट्विटर के जरिए इस NIA के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है- ‘मिशन पूरा हुआ। मक्का मस्जिद मामले में भव्य सफलता के लिए एनआईए को मेरी तरफ से बधाई। अब एजेंसी के पास अंतरधार्मिक शादियों की जांच के लिए पूरा समय होगा।’
भाजपा हुई हमलावर

वहा, जावेद अख्तर की इस ट्वीट से भाजपा खेमे में हलचल मच गई है। भाजपा ने उनके ट्वीट पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि काश आपके अंदर कांग्रेस के हिन्दू आतंकवाद की भी आलोचना करने की ईमानदारी होती। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कहा कि जावेद जी काश आप कांग्रेस के हिन्दू टेरर की आलोचना में भी इतनी ईमानदारी दिखाते।
https://twitter.com/Javedakhtarjadu/status/986451421062033408?ref_src=twsrc%5Etfw
जावेद अख्तर और भाजपा के बीच ट्वीट वॉर

भाजपा प्रकव्ता ने भी ट्वीट के जरिए जावेद अख्तर पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि फिल्मों में आपने जैसी फिक्शनल स्क्रिप्ट लिखी उसी से राहुल गांधी प्रेरणा ले रहे हैं। या कथित तौर पर आपके ही आइडिया ‘मौत का सौदागर’ की तरह ही हिंदू टेरर भी आपके ही दिमाग की उपज है। गौरतलब है कि केरल के चर्चित लव जिहाद मामले की जांच भी एनआईए ही कर रही है।
https://twitter.com/INCIndia?ref_src=twsrc%5Etfw
सोमवार को आया था फैसला

यहां आपको बतादें कि सोमवार को हैदराबाद की मक्का मस्जिद बम धमाके में आरोपी बनाए गए स्वामी असीमानंद सहित सभी आरोपियों को एनआईए की विशेष अदालत ने बरी कर दिया था। कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ एजेंसी कोई खास ठोस सबूत नहीं पेश कर पाई थी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 58 लोग घायल हो गए थे। वहीं, उसी शाम इस केस का फैसला सुनाने वाले जज ने इस्तीफा भी दे दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो