नई दिल्ली

क्या करण जौहर करने जा रहे हैं शादी? जानें सच

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। इसके साथ उनका फैशन सेंस भी कमाल का है जिसके चलते भी वो खूब सुर्खियां बटोरते हैं। आज वो अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच उनके एक पोस्ट ने सभी के बीच तहलका मचा दिया है।

नई दिल्लीMay 25, 2022 / 04:03 pm

Shweta Bajpai

karan johar to make special announcement on his 50th birthday

इस दिन करण कुछ स्पेशल करने वाले हैं। किसी खास चीज की घोषणा करने वाले हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद करण जौहर ने अपने पोस्ट में बताया है।

करण ने ट्वीट कर लिखा कि एक खास दिन। एक स्पेशल नोट और एक स्पेशल अनाउंसमेंट… बने रहिए। इसके बाद तो मानों बधाइयों का तांता सा लग गया। सभी इसे करण की शादी से जोड़कर देखने लगे।

यह भी पढ़े- टीवी पर जल्द दस्तक देने वाला है बिग बॉस 16, इस बार ये सेलेब्स बनेंगे शो का हिस्सा
https://twitter.com/karanjohar/status/1529379302290386944?ref_src=twsrc%5Etfw
ज्यादातर यूजर्स का मानना है कि करण अपनी शादी को लेकर कुछ बताने वाले हैं तो कईयों का अनुमान है कि करण जौहर मूवी पठान को लेकर कुछ अनाउंस करने वाले हैं।

एक ने लिखा- शादी कर लो। दूसरे ने लिखा- पठान अनाउंस करो। वहीं एक अन्य ने लिखा कि आप शादी कर रहे हैं?

कुछ का ये भी मानना है कि करण साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर का टीजर रिलीज करने वाले हैं।
https://twitter.com/CoffeexCigars/status/1529380503035707392?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/vineet_mishra/status/1529381192507617280?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/kannurswanand/status/1529385853017296896?ref_src=twsrc%5Etfw
खैर अब सच्चाई क्या इसका पता तो करण के अगले पोस्ट से पता लगेगा, लेकिन इस ट्वीट ने सबको सस्पेंस में तो जरूर डाल दिया है। आपको बता दें कि हाल ही मेंकरण जौहर का क वीडियो भी वायरल हुआ था। यह वीडियो फिल्म जुग जुग जियो के ट्रेलर लॉन्च के समय का है। इस वीडियो में दिग्गज फिल्मकार अपनी शादी पर बात करते दिखाई दे रहे थे। साथ ही उन्होने बताया कि शादी एक मजबूरी होती है।

वीडियो में करण जौहर कहते हैं, ‘क्या लगता है कि मैं शादी के काबिल नहीं हूं। हम भी शादी कर सकते हैं भैया।’ इसके बाद एक पैपराजी उनसे कहता है, ‘सर आप मल्टी टैलेंटेड हैं।’ इस पर करण जौहर कहते हैं, ‘शादी कोई टैलेंट नहीं मजबूरी होती है सर।’

Home / New Delhi / क्या करण जौहर करने जा रहे हैं शादी? जानें सच

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.