scriptKnow.......my family irrigated democracy with their blood-Priyanka Gan | भावुक हुई प्रियंका बोली: जान लीजिए.......मेरे परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है | Patrika News

भावुक हुई प्रियंका बोली: जान लीजिए.......मेरे परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है

locationनई दिल्लीPublished: Mar 24, 2023 05:26:50 pm

Submitted by:

Shadab Ahmed

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता जाने के बाद उनकी बहन व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खुलकर उनके समर्थन में आई। प्रियंका ने भावुक होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं...जान लीजिए....इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है।’

priyanka-2.png
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता जाने के बाद उनकी बहन व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, ‘आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है, जिसे आप ख़त्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है, उसकी ख़ासियत है कि कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।’
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.