scriptदिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हल्की बारिश | Light showers in parts of Delhi after a warm day | Patrika News

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हल्की बारिश

locationनई दिल्लीPublished: Mar 30, 2019 07:45:41 pm

Submitted by:

Shweta Singh

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश
बारिश के बाद लुढ़का पारा
शुक्रवार को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

shower in delhi

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हल्की बारिश

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार शाम अचानक बारिश से मौसम बदल गया। बता दें कि सुबह से ही मौसम बेहद गर्म रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी। यह पूर्वानुमान शाम को सच हुआ। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश की जानकारी मिली।

बारिश के कारण तापमान में गिरावट

बता दें कि बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली के साउथ एवेन्यू में भी हल्की फुहार देखने को मिली। वहीं, इससे पहले शनिवार की सुबह अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञान ने पहले ही दिन में आंशिक बादल छाने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी।

https://twitter.com/ANI/status/1111979047964368896?ref_src=twsrc%5Etfw

शुक्रवार को अब तक का सबसे गर्म दिन

वहीं, शुक्रवार इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 36.9 डिग्री के पार पहुंच गया जोकि सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो