scriptLS Speaker talked important things while interacting students in Surat | सूरत में विद्यार्थियों से संवाद में ये महत्वपूर्ण बातें की लोकसभा अध्यक्ष ने | Patrika News

सूरत में विद्यार्थियों से संवाद में ये महत्वपूर्ण बातें की लोकसभा अध्यक्ष ने

locationनई दिल्लीPublished: Oct 12, 2022 07:36:30 pm

Submitted by:

Suresh Vyas

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सूरत के भगवान महावीर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भारत की प्रगति और दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों के समाधान में भारतीयों के योगदान की अहम चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों से शासन-प्रशासन में पारदर्शिता व बेहतरीन कानून बनाने में योगदान का आह्वान भी किया।

सूरत में विद्यार्थियों से संवाद में ये महत्वपूर्ण बातें की लोकसभा अध्यक्ष ने
सूरत में विद्यार्थियों से संवाद में ये महत्वपूर्ण बातें की लोकसभा अध्यक्ष ने
नई दिल्ली/सूरत। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इनोवेशन और रिसर्च के आधार पर आज विश्व में भारत के नौजवान दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं। हर बड़े देश में, हर क्षेत्र में भारत के नौजवान शीर्ष स्तर पर नेतृत्व कर रहे हैं। आगे भी दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों समाधान विश्वविद्यालयों के कैम्पस से ही निकलेंगे।
बिरला ने बुधवार को सूरत स्थित भगवान महावीर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से “भारतीय लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका” विषय पर संवाद करते हुए कहा कि देश की शिक्षा नीति नौजवानों की बौद्धिक क्षमता का विकास तो कर ही रही है, इसके साथ-साथ बहुआयामी प्रगति का पथ भी दिखा रही है। भारत का युवा भौतिक युग के साथ साथ देश के प्राचीन इतिहास से प्रेरित आध्यात्मिक युग की ओर भी आगे बढ़ रहा है। भारत के युवा अपनी अध्यात्मिक धरोहर से जुड़े रहने के कारण तनाव और अवसाद से दूर हैं। बिरला ने जोर देकर कहा कि भारत की धरती का गर्व है कि हमारी प्राचीनतम व्यवस्था की उत्कृष्ट शिक्षा पद्धति में गौरवपूर्ण बौद्धिक क्षमता के विकास के साथ साथ संवेदनशीलता, संवेदना एवं मानवता पर जोर दिया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से बेहतर कानून निर्माण और शासन-प्रशासन में पारदर्शिता के सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.