T op A c h i v e r 2020 - बढ़ती उम्र में भी न रुके न थके, हासिल की बड़ी उपलब्धियां
जानिए दुनिया की कुछ ऐसी बड़ी हस्तियों के बारे में जिन्होंने ज्यादा उम्र को कभी अपनी मेहनत और सफलता के आड़ें नहीं आने दिया ।

नोला ओच्स - उम्र 108
2007 में 95 वर्ष की उम्र में नोला ओच्स ने कांस के फोर्ट हेयस स्टेट यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जनरल स्टडीज और 2010 में, 98 साल की उम्र में मास्टर डिग्री पूरी की। वे हमेशा सीखने को प्रोत्साहित करतीं।
रोजमेरी स्मिथ - उम्र 82
आयरिश रेसर 79 वर्ष की रोजमेरी स्मिथ फॉर्मूला वन कार चलाने वाली सबसे उम्रदराज हैं। 1960 में स्मिथ एक रिले रेस चैंपियन थी। कई ट्रॉफी जीतीं। वे भय काबू कर फॉर्मूला 1 रेस में उतरीं।
फौजा सिंह - उम्र 109-
दुनिया के सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक फौजा सिंह रिकॉर्ड ब्रेकर हैं। सिंह ने जनवरी 2016 तक मैराथन में भाग लिया, जब वे 104 साल की उम्र में मुंबई मैराथन में शामिल हुए। ब्रिटेन में रहने वाले फौजा सिंह ने कई सम्मान और उपलब्धियां हासिल कीं। उन्हें 2004 में एडिडास के एक विज्ञापन अभियान में चित्रित किया गया था, और 2004 के एथेंस ओलिंपिक और 2012 लंदन ओलिंपिक में दो बार मशाल ले जा चुके हैं।
मिनोरू सैटो - उम्र 86
जापानी मिनोरू सैटो 2011 में 77 साल की उम्र में नौकायन में एकल यात्रा करने वाले सबसे वरिष्ठ व्यक्ति हैं। सैटो ने 1973 में नौकायन शुरू कर 7 एकल यात्राएं की और 71 साल में बनाया रेकॉर्ड तोड़ा।
अमिताभ बच्चन - उम्र 78
11 अक्टूबर 1942 को जन्मे अमिताभ बच्चन 78 साल की उम्र में भी युवा से ज्यादा काम कर रहे हैं। वर्तमान में उनका सबसे लोकप्रिय गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लोगों की पसंद बना हुआ है।
अब पाइए अपने शहर ( New Delhi News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज