script

दिल्ली में डेढ़ सौ स्थानों पर ‘मस्ती की पाठशाला’

locationनई दिल्लीPublished: Jun 09, 2023 07:55:56 pm

Submitted by:

Suresh Vyas

– मंत्री आतिशी ने किया प्रतिभागी बच्चों से संवाद

दिल्ली में डेढ़ सौ स्थानों पर 'मस्ती की पाठशाला'

दिल्ली में डेढ़ सौ स्थानों पर ‘मस्ती की पाठशाला’

नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 150 स्थानों पर समर कैम्प के रूप में ‘मस्ती की पाठशाला’ शुरू करवाई है। बड़ी संख्या में बच्चे इनमें पहुंच कर डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, थिएटर, योग व अन्य मनोरंजन गतिविधियां सीख रहे हैं। कला,संस्कृति और भाषा मंत्री आतिशी ने द्वारका सेक्टर-19 के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय में चल रही पाठशाला में पहुंच कर प्रतिभागी बच्चों से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने फ्री वर्कशॉप्स के जरिए दिल्ली के बच्चों को नया हुनर सीखकर और प्रतिभाओं को निखारने का मौका दिया है। साथ ही योग के माध्यम से बच्चों को एक स्वस्थ जीवनशैली भी सिखाई जा रही है। इन वर्कशॉप्स का उद्देश्य संस्कृतियों का संरक्षण भी है।

‘मस्ती की पाठशाला’ में बच्चों को मैथमेटिक्स, विज्ञान, संस्कृत जैसे कठिन विषयों को रोचक ढंग से समझाया जा रहा है। बच्चों को लोकगीत, थिएटर, मधुबनी पेंटिंग, गढ़वाली नृत्य संगीत, योग, डिबेट व ड्रामा भी सिखाया जाता है। इनमें सरकार की विभिन्न अकादमियां भी साझीदार हैं। गढ़वाली-कुमाऊनी-जौनसारी अकादमी बच्चों को उत्तराखंड की मशहूर रामायण पर आधारित रामलीला का मंचन सिखा रही है। दूसरी तरफ भोजपुरी, मैथिली अकादमी कीओर से मधुबनी पेंटिंग बनाना सिखाया जा रहा है। पंजाबी, सिंधी, संस्कृत, उर्दू व अन्य अकादमियां बच्चों को उनकी संस्कृति से रूबरू करा रही हैं। संस्कृत अकादमी की ओर से कहानी, डांस, गानों और कविताओं के जरिए संस्कृत भाषा सिखाई जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो