scriptMeToo पर अब सामने आया कल्क‍ि का बयान, कहा- नहीं लड़ेंगे तो सिस्‍टम कभी नहीं सुधरेगा | metoo kalki koechlin on metoo story many years ago I had to fight | Patrika News

MeToo पर अब सामने आया कल्क‍ि का बयान, कहा- नहीं लड़ेंगे तो सिस्‍टम कभी नहीं सुधरेगा

locationनई दिल्लीPublished: Nov 07, 2018 07:06:18 pm

Submitted by:

Mazkoor

इससे पहले वह अपने साथ बचपन में हुए यौन शोषण के बारे में सार्वजनिक तौर पर बता चुकी थीं।

metoo

MeToo पर अब सामने आया कल्क‍ि का बयान, कहा- नहीं लड़ेंगे तो सिस्‍टम कभी नहीं सुधरेगा

नई दिल्ली : तनुश्री दत्‍ता समेत बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां MeToo कैम्‍पेन के तहत अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं। अब कल्कि कोचलीन ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। उन्‍होंने कहा कि मीडिया में तो अभी कुछ भी सामने नहीं आया। जितना दिखाया गया है, उससे बहुत ज्यादा अभी छिपा है।

किसी ने सोचा नहीं था हमारे यहां भी यह शुरू हो जाएगा
कल्क‍ि ने एक इंटरव्‍यू में कहा कि यह महिला सशक्‍तीकरण का वक्‍त है। MeToo मुहिम हॉलीवुड में तो पिछले एक साल से चल रहा है, लेकि हमारे यहां भी यह अचानक शुरू हो जाएगा, यह किसी ने सोचा नहीं था। यहां तक कि उन्‍होंने भी ऐसा कभी सोचा नहीं था। उन्‍होंने कहा कि हमने इसका नतीजा देखा। लोग इस्तीफे दे रहे हैं। काम से हटाए जा रहे हैं। वर्क प्लेस पर छानबीन हो रही है। महिला सुरक्षा को लेकर नए नियम बनाए जा रहे हैं। इन सबसे महिलाओं का हौसला काफी बढ़ा है।

बचपन में हुआ था यौन शोषण
बता दें कि कल्कि कोचलीन महिला सशक्‍तीकरण की हिमायती रही हैं। वह इन मुद्दों पर जब भी मौका मिलता है, बोलती हैं। यहां तक कि इस साक्षात्‍कार से कुछ साल पहले उन्‍होंने अपने साथ बचपन में हुए यौन शोषण के बारे में सार्वजनिक तौर पर बताया था। अपने साथ हुई उस घटना का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह एक लड़ाई थी, जो उन्‍हें लड़नी पड़ी थी।
कल्कि इन्स‍िया दरीवाला और कम्युनिटी ऑफ चाइल्ड एब्यूज के साथ काम भी कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि हम सब की लड़ाई बहुत कठिन है और हमें लड़ना ही होगा, वर्ना यह सिस्टम कभी नहीं बदलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो