scriptModern technology equipment will be purchased for Delhi Fire Service | Delhi: दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारियों के लिए खरीदी जाएगी आधुनिक तकनीक व उपकरण, मंत्री कैलाश गहलोत ने की समीक्षा बैठक, जानिए क्या होगा खास? | Patrika News

Delhi: दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारियों के लिए खरीदी जाएगी आधुनिक तकनीक व उपकरण, मंत्री कैलाश गहलोत ने की समीक्षा बैठक, जानिए क्या होगा खास?

locationनई दिल्लीPublished: Mar 09, 2023 10:21:16 pm

Submitted by:

Rahul Manav

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने राजधानी में गर्मियों के मौसम के मौसम के मद्देनजर दिल्ली फायर सर्विस विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने समीक्षा बैठक में विभाग की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में दिल्ली फायर विभाग (डीएफएस) द्वारा दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को जानकारी दी कि ऐसा देखा गया है कि आग लगने की घटनाएं गर्मी के मौसम में बढ़ जाती हैं। इसे ही ध्यान में रखते हुए बैठक की गई।

Delhi: दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारियों के लिए खरीदी जाएगी आधुनिक तकनीक व उपकरण, मंत्री कैलाश गहलोत ने की समीक्षा बैठक जानिए क्या होगा खास?
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने राजधानी में गर्मियों के मौसम के मौसम के मद्देनजर दिल्ली फायर सर्विस विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
दिल्ली फायर सर्विस विभाग के साथ दिल्ली सरकार के गृह मंत्री कैलाश गहलोत की हुई बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि विभाग के कर्मचारियों के लिए आधुनिक तकनीक व उपकरण भी खरीदें जाएंगे। बीते दिनों हुई बैठक में गृह मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। समर सीजन पर हुई समीक्षा बैठक के बाद गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा हममें से कोई भी घर या किसी भी स्थान पर आग की स्थिति का सामना नहीं करना चाहेगा लेकिन हमें ऐसी किसी भी स्थिति के लिए हमेशा तैयार रहने की जरूरत है। फरवरी 2023 में, हमारे दिल्ली फायर सर्विस विभाग ने शहर में 29,400 छोटी और बड़ी ऐसी घटनाओं में बड़ी बखूबी से अपना काम किया और हजारों लोगों की जान बचाई। यह एक बहुत कठिन काम है लेकिन मुझे खुशी है कि वे इसे अच्छी तरह से पूरा करने में सक्षम हैं। मैं सभी बिल्डिंग ओनर्स से, सभी पात्र निर्माणों के लिए फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट प्राप्त करने का आग्रह करना चाहूंगा। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, हम दिल्ली के सभी नागरिकों की सुरक्षा और बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के लिए अपना अच्छा काम जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.