scriptMore than 3000 exporters to exhibit Handicraft products | तीन हजार से ज्यादा निर्यातक प्रदर्शित करेंगे हस्तशिल्प उत्पाद | Patrika News

तीन हजार से ज्यादा निर्यातक प्रदर्शित करेंगे हस्तशिल्प उत्पाद

locationनई दिल्लीPublished: Oct 12, 2022 07:10:03 pm

Submitted by:

Suresh Vyas

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 14 अक्टूबर 2022 से लग रहे इंडिया हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर (#IHGF-Delhi Fair) में राजस्थान समेत देश के विभिन्न राज्यों के तीन हजार से ज्यादा निर्यातक हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। यह हस्तशिल्प मेला दुनिया के सबसे बड़े हैंडीक्राफ्ट फेयर के रूप में गिना जाता है। इसमें अमरीका व चीन समेत विश्व के 100 से अधिक देशों के खरीदारों के शामिल होने की संभावना है।

तीन हजार से ज्यादा निर्यातक प्रदर्शित करेंगे हस्तशिल्प उत्पाद
तीन हजार से ज्यादा निर्यातक प्रदर्शित करेंगे हस्तशिल्प उत्पाद
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में बाजारों पर छाई रौनक के बीच 54वां इंडिया हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर (दिल्ली मेला) ऑटम-2022 शुक्रवार से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) के मेजबानी में पांच दिन चलने वाले इस मेले में राजस्थान समेत देशभर के तीन हजार से ज्यादा निर्यातक हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। मेले में खरीदारी के लिए दुनिया के एक सौ से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि व विदेशी कम्पनियों के क्रय प्रतिनिधियों के आने की संभावना है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.