नई दिल्ली

पुलिस जांच में दुष्कर्म के 34 प्रतिशत मामले झूठे, वर्ष 2016 में दर्ज हुए थे 71 मामले

जोधपुर में पिछले कुछ दिनों से महिला उत्पीडऩ व रेप केस की संख्या में इजाफा देखने को मिला। लेकिन हकीकत जानकार शायद आप भी हैरान हो जाएंगे कि इन मामलों में से अधिकांश झूठे होते हैं। राजस्थान पत्रिका की इस स्पेशल रिपोर्ट में जाने मामले और आंकड़े…

नई दिल्लीJan 31, 2017 / 05:42 pm

Harshwardhan bhati

rape cases in jodhpur, fake rape cases in jodhpur, crime against woman in jodhpur, crime news of jodhpur, woman molestation in jodhpur, jodhpur police commissionerate, jodhpur news

देश में एक तरफ जहां दुष्कर्म के मामलों को लेकर आमजन ही नहीं पुलिस भी चिंतित है वहीं, दूसरी तरफ जोधपुर में दुष्कर्म के मामलों में न सिर्फ कमी आई है, बल्कि पुलिस जांच में 33.8 प्रतिशत मामले झूठे अथवा दोष सिद्ध नहीं पाए गए हैं। मात्र 57.74 प्रतिशत मामलों में ही आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश हो पाए हैं।
पति ने चाचा से करावाया अपनी पत्नी का बलात्कार

24 मामले झूठे या आरोप अप्रमाणित

पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के 25 पुलिस स्टेशन में वर्ष 2016 में दुष्कर्म के 71 मामले दर्ज हुए थे। वर्ष 2015 की तुलना में पांच मामले कम थे। हालांकि वर्ष 2014 की तुलना में वर्ष 2016 के आंकड़ों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2016 के 71 मामलों की जांच में 24 एफआईआर में अदम वकू एफआर लगा दी गई। यानि 33.8 प्रतिशत प्रकरण या तो झूठे निकले अथवा आरोपियों के खिलाफ दोष साबित नहीं हो पाए। वर्ष 2015 में यह आंकड़ा 32.9 और वर्ष 2014 में 29.41 प्रतिशत था।
सनसनीखेज: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

41 प्रकरणों में आरोपी गिरफ्तार

वर्ष 2016 के दुष्कर्म के मामलों की जांच के बाद पुलिस ने 41 मामलों में कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। यानि इनमें ही आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। छह मामले अभी तक लम्बित चल रहे हैं।
अपहरण कर चार युवकों ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म

केस : 1

दुष्कर्म के बाद मासूम ने दे दी थी जान

बासनी की श्रमिक कॉलोनी स्थित किराए के मकान में रहने वाले नाबालिग ने अन्य किराएदार की मासूम बालिका से 3-4 दिन दुष्कर्म किया था। माता-पिता के मजदूरी पर चले जाने से वह दिन में अकेली ही रहती थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उससे दुष्कृत्य करने लगा था। बालिका इतनी परेशान हो गई कि स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाकर घर लौटने के बाद उसने खुद को रसोई में बंद कर फंदा लगा लिया था। पुलिस ने आरोपी को संरक्षण में लेकर बाल सम्प्रेषण गृह भिजवाया था।
मंदिर में सो रहे साधक पर हमला कर की हत्या, ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन

केस : 2

ब्लैकमेल की एफआईआर दर्ज कराने वाले गिरफ्तार

गत वर्ष चौहाबो की एक युवती ने पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ लूनी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। जांच में मामला उलटा निकला। युवती ने पंप संचालक को ब्लैकमेल करने के लिए एफआईआर दर्ज कराई थी। युवती के मार्फत उसके साथी पाली रोड स्थित पंप संचालक की जमीन में पचास प्रतिशत हिस्सा मांग रहे थे, जो उसने देने से इनकार कर दिया था।
खुलेआम चल रहा था झोला-छाप चिकित्सकों का धंधा, अवैध रूप से करवा रहे थे गर्भपात

दुष्कर्म के आंकड़ों पर एक नजर

वर्ष दर्ज अदमवकू लम्बितजांच चालान

2014 68 20 10 38
2015 76 25 12 39

2016 71 24 06 41

(नोट : सभी आंकड़े पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी हुए हैं।)

Home / New Delhi / पुलिस जांच में दुष्कर्म के 34 प्रतिशत मामले झूठे, वर्ष 2016 में दर्ज हुए थे 71 मामले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.