script

Cricket World Cup: छक्कों के शहंशाह बने रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा

locationनई दिल्लीPublished: Jun 16, 2019 04:16:03 pm

Submitted by:

Manoj Sharma Sports

वनडे क्रिकेट में रोहित के नाम दर्ज हुए 356 सिक्स
वनडे में महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हैं 355 सिक्स

Rohit Sharma

मैनचेस्टर। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) में रविवार को सुपर संडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं। मैनचेस्टर में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और केएल राहुल ने की। शिखर धवन के चोटिल होने के कारण केएल राहुल इस मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे। रोहित शर्मा ने इस मैच में एक अहम उपलब्धि हासिल कर ली है।

सर्वाधिक सिक्स जमाने वाले भारतीय बने रोहितः

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने वनडे क्रिकेट में अपने सिक्स की संख्या 356 तक पहुंचा दी है। रोहित ने इस मामले में दिग्गज भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया है। धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में 355 सिक्स दर्ज हैं।

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स जमाने वाले भारतीय बल्लेबाजः

सिक्सभारतीय बल्लेबाज
356रोहित शर्मा
355महेंद्र सिंह धोनी
264सचिन तेंदुलकर
251युवराज सिंह
247सौरव गांगुली
243वीरेंद्र सहवाग

ट्रेंडिंग वीडियो