Odisha Train Accident : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, स्थिति का लिया जायजा, बोले - बचाव अभियान प्राथमिकता
नई दिल्लीPublished: Jun 03, 2023 12:58:32 pm
Breaking News ओडिशा में बालेश्वर जिले के बाहानागा बाजार स्टेशन के पनपना के पास शुक्रवार शाम भीषण ट्रेन दुर्घटना हो गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनों में यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12864) शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी शामिल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए है। और मौके पर हादसे का जायजा ले रहे हैं। रेल अधिकारी दुर्घटना और राहत कार्यों की जानकारी रेल मंत्री को दे रहे हैं। अश्विनी वैष्णव ने कहाकि बहुत बड़ा हादसा है। राहत कार्य जारी है। घायलों के इलाज के लिए हरसंभव मदद की जा रही है। घायलों का बेहतर इलाज होगा। रेल हादसे की गंभीरता से जांच होगी। यह बहुत बड़ी दुर्घटना है।


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटना स्थल पर पहुंचे
ओडिशा में बालेश्वर जिले के बाहानागा बाजार स्टेशन के पनपना के पास शुक्रवार शाम भीषण ट्रेन दुर्घटना हो गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनों में यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12864) शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी शामिल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए है। और मौके का हादसे का जायजा ले रहे हैं। रेल अधिकारी दुर्घटना और राहत कार्यों की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दे रहे हैं। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, भीषण ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
घायलों का बेहतर इलाज होगा- रेल मंत्री