scriptदूल्हे को गिफ्ट पैक में बम देने वाले मामले में बड़ा खुलासा, कॉलेज का पूर्व अध्यक्ष निकला मास्टरमाइंड | police Revealing Odisha parsal bomb blast case | Patrika News

दूल्हे को गिफ्ट पैक में बम देने वाले मामले में बड़ा खुलासा, कॉलेज का पूर्व अध्यक्ष निकला मास्टरमाइंड

locationनई दिल्लीPublished: Apr 26, 2018 12:51:18 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

शादी में दूल्हे को गिफ्ट में मिली थी ऐसी चीज कि पसर गया सन्नाट। अब हुआ काफी खौफनाक खुलासा।

gift
नई दिल्ली। ओडिशा के चर्चित पाटणागड़ मामले का क्राइमब्रांच ने खुलासा कर दिया है। इस खुलासे में जो सच्चाई सामने आई है, वो बेहद ही चौंकाने वाली है। पार्सल बम विस्फोट मामले के मास्टरमाइंड भइंसार कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष पूंजीलाल मेहेर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दो दिन में आठ लोग गिरफ्तार

यहां आपको बतादें ने क्राइमब्रांच की टीम ने रविवार को मेहेर गिरफ्तार किया था और हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही थी। क्राइमब्रांच ने विगत दो दिनों में इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य लोगों की तलाश अब बी जारी है। पुलिस डीजी डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि पार्सल बम विस्फोट मामले में पूंजीलाल मेहेर ही मास्टरमाइंड हैं। उसे रायपुर से गिरफ्तार किया गया है।
पद को लेकर रचा गया यह साजिश

पार्सल बम हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी। जिसमें दूल्हे की दादी संयुक्ता साहू भी शामिल थीं। आपको बता दें कि संयुक्ता साहू भइंसार कॉलेज की अध्यक्ष थी। जानकारी के मुताबिक, पूंजीलाल उन्हें अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहा था। क्योंकि, संयुक्ता को इस कॉलेज में आने से पहले पूंजीलाल इस कॉलेज का अध्यक्ष था। वरिष्ठता के आधार पर संयुक्ता को अध्यक्ष बनाया गया था। इसे लेकर संयुक्ता के साथ उसका विवाद चल रहा था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया
Odisha parsal bomb blast case
यह था मामला…

18 फरवरी, 2018 को ओडिशा के पाटनगढ़ के सौम्य शेखर साहू और रीमा साहू की शादी हुई थी। शादी में कई लोगों ने उन्हें गिफ्ट दिया था। सभी गिफ्ट को एक कमरे में रख दिया गया था। शादी के पांच दिन बाद यानी 23 फरवरी की दोपहर को नवविवाहित जोड़ा और परिवार के दूसरे सदस्य बैठकर गिफ्ट खोलने लगे। इसी दौरान एक गिफ्ट को खोला तो अचानक धमाका हो गया। धमाके में जो तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उनमें दूल्हा, दुल्हन और दूल्हे की दादी शामिल थे। सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों ने बारी से बारी दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो