नई दिल्लीPublished: Dec 04, 2022 03:15:15 pm
Rahul Manav
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में सभी 250 वार्डो में दोपहर 2 बजे तक 30 फीसदी मतदान हुए। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली के सभी वार्डो में लोग पोलिंग स्टेशन में मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों की प्राथमिकता में कई स्थानीय मुद्दे हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि एमसीडी चुनाव में छह घंटे में 30 फीसदी वोटिंग हुई है। इसका नतीजा यह भी देखा जा सकता है लोगों में विभिन्न मुद्दों को लेकर नराजगी है। वहीं, आयोग के अधिकारियों का मानना है कि 3 से 5 बजे के बीच मतदान में बढ़ोतरी हो सकती है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव में दोपहर 2 बजे तक 30 फीसदी तक मतदान हुए हैं। लोग विभिन्न मुद्दों को लेकर एमसीडी इलेक्शन में वोट देने के लिए मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं।