scriptSamsung Galaxy Book3 लैपटॉप सीरीज की भारत में कितनी है कीमत, देखिये पूरी लिस्ट | Samsung Galaxy Book3 Laptop series price revealed check full list | Patrika News

Samsung Galaxy Book3 लैपटॉप सीरीज की भारत में कितनी है कीमत, देखिये पूरी लिस्ट

locationनई दिल्लीPublished: Feb 03, 2023 01:03:32 pm

Submitted by:

Bani Kalra

Samsung की नई Galaxy Book3 लैपटॉप सीरीज में Galaxy Book3 Pro, Galaxy Book3 Pro 360 और Galaxy Book3 Ultra को शामिल किया गया है, और अब कंपनी ने इस सीरिज के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का ऐलान कर दिया है।कीमत 1,09 लाख रुपये से लेकर 2,82 लाख रुपये तक जाती है..नीचे हम सभी वेरिएंट की कीमतों की लिस्ट जारी कर रहे हैं…
 

galaxy_ultra.jpg

Samsung

कीमत और वेरिएंट

Galaxy Book3 Ultra 16 इंच 13th Gen Intel Core i9 32 GB 1TB 2,81,990 रुपये

Galaxy Book3 Pro 360 16 इंच 13th Gen Intel Core i7 16 GB 1TB 1,79,990 रुपये
Galaxy Book3 Pro 360 16 इंच 13th Gen Intel Core i5 16 GB 512GB 1,55,990 रुपये

Galaxy Book3 Pro 360 16 इंच 13th Gen Intel Core i7 16 GB 512GB 1,63,990 रुपये

Galaxy Book3 Pro 16 इंच 13th Gen Intel Core i7 16 GB 1TB 1,65,990 रुपये
Galaxy Book3 Pro 16 इंच 13th Gen Intel Core i7 16 GB 512GB 1,49,990 रुपये

Galaxy Book3 Pro 14 इंच 13th Gen Intel Core i7 16 GB 1TB 1,55,990 रुपये

Galaxy Book3 Pro 14 इंच 13th Gen Intel Core i7 16 GB 512GB 1,39,990 रुपये
Galaxy Book3 Pro 14 इंच 13th Gen IntelCore i5 16 GB 512GB 1,31,990 रुपये

Galaxy Book3 360 15 इंच 13th Gen Intel Core i7 16 GB 1TB 1,38,990 रुपये

Galaxy Book3 360 15 इंच 13th Gen Intel Core i5 16 GB 512GB 1,14,990 रुपये
Galaxy Book3 360 15 इंच 13th Gen Intel Core i7 16 GB 512GB 1,22,990 रुपये

Galaxy Book3 360 13 इंच 13th Gen Intel Core i7 16 GB 1TB 1,33,990 रुपये

Galaxy Book3 360 13 इंच 13th Gen Intel Core i7 16 GB 512GB 1,17,990 रुपये
Galaxy Book3 360 13 इंच 13th Gen Intel Cor i5 16GB 512GB 1,09,990 रुपये

samsung

Samsung Unpacked Event 2023 में नई Galaxy Book3 लैपटॉप सीरीज को पेश किया गया है। इस बार नई सीरीज पहले से ज्यादा बेहतर और कई नए फीचर्स के साथ आई है। इस सीरीज को Galaxy Book 3 नाम दिया गया है जिसमें तीन लैपटॉप- Galaxy Book3 Pro, Galaxy Book3 Pro 360 और Galaxy Book3 Ultra को शामिल किया गया है। अगर आप एक फ़ास्ट और प्रीमियम लैपटॉप की प्लानिंग कर रहे हैं तो Samsung के इन मॉडल्स पर एक नज़र जरूर डाल सकते हैं। यहां हम आपको नई Galaxy Book3 लैपटॉप सीरीज फीचर्स के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।


Samsung Galaxy Book3 Ultra के फीचर्स

samsung का यह बेहद प्रीमियम लैपटॉप है जोकि 16 इंच के डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 3K (2880 x 1800) है। यह लैपटॉप 13th Gen Intel Core i7/Core i9 (Intel EVO) समेत दो प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 4050 और GeForce RTX 4070 दिया गया है। इसमें 16GB/32GB LPDDR5 RAM का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, स्टोरेज के लिए 512GB/1TB SSD दिया गया है। यह लैपटॉप 76Wh की बैटरी और 100W USB Type C चार्जिंग को सपोर्ट करता है।


Samsung Galaxy Book3 Pro और Book3 Pro 360 के फीचर्स

बात करें नए Galaxy Book3 Pro की तो यह दो स्क्रीन साइज 14 इंच और 16 इंच में उपलब्ध है। जबकि Galaxy Book3 Pro 360 सिर्फ एक ही स्क्रीन साइज ‘16 इंच’ में मिलेगा। इन दोनों लैपटॉप में 3K रेजलूशन (2880 x 1800) का डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करत है। परफॉरमेंस के लिए इनमें Intel 13th Gen Core i5 और Core i7 प्रोसेसर मिलते हैं। जबकि ग्राफिक्स के लिये Intel Iris Xe ग्राफिक्स कार्ड का सपोर्ट दिया है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो