तीन दिन तक चुन्नी से लटकती रही लाश मामला मोहाली के फेज-7 के मकान नंबर-537 की है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने तीन दिन पहले पंखे से चुन्नी लगाकर अपनी जान दे दी। तीन दिन से महिला का शव पंखे से लटका रहा। इस दौरान उसका सात साल का बेटा अरमान भी घर के अंदर ही रह रहा था। वह खेलने बाहर जाता, पार्क जाता और वापस आ जाता। लेकिन, किसी को भी यह जानकारी नहीं दी। तीन दिन के बाद जब घर से गंध आने लगा तो मामले का खुलासा हुआ। जब बदबू हद से ज्यादा बढ़ गया तो पड़ोसी उस महिला के घर के अंदर गए, जहां उन्होंने इस हालत में महिला की लाश देखी। पड़ोसियों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक महिला के पति का नहीं कोई पता
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 35 साल की जसपिंदर के रूप में हुई है। वो यहां पर किराए पर रह ही थी। मृतक महिला की सहेली रतनवीर ने बताया कि जसपिंदर का पति फौज में काम करता है। करीब एक साल पहले ही वह यहां पर किराए के मकान में रहने आए थे। जसपिंदर पंजाब की रहने वाली है। इतना ही नहीं उसका पति भी फिलहाल कहां, इस बाक की जानकारी भी किसी के पास नही है। फिलहाल, बच्चे की बच्चे की कस्टडी उसकी सहेली को सौंपी गई है। वहीं, उसके बेटे ने बताया कि उसकी मां ने तीन दिन पहले फंदा लगाया। वो शाम को घर के बाहर पार्क में खेलकर वापस आ जाता और बिस्कुट खाकर सो जाता था।