scriptSurprising things about the Jats of Haryana: Dr. Vivek Bindra | हरियाणा के जाटों की हैरान कर देने वाली बातें : डॉ विवेक बिंद्रा | Patrika News

हरियाणा के जाटों की हैरान कर देने वाली बातें : डॉ विवेक बिंद्रा

locationनई दिल्लीPublished: Nov 02, 2023 05:30:57 pm

Submitted by:

Pulakit Sharma

- हरियाणा को "लैंड ऑफ चैम्पियंस"(Land of Champions) भी कहा जाता है।

हरियाणा के जाटों की हैरान कर देने वाली बातें : डॉ विवेक बिंद्रा
हरियाणा के जाटों की हैरान कर देने वाली बातें : डॉ विवेक बिंद्रा
Dr. Vivek Bindra News: हरियाणा भारत देश का एक ऐसा राज्य है जिसे हरि यानि भगवान का घर कहा जाता है, यही पर भगवान कृष्ण ने गीता अर्जुन को सुनाई थी। जितनी पवित्र यहां की धरती है उतने ही प्यारे और हौंसले वाले यहां के लोग भी हैं। मैं आपको आज बताऊंगा हरियाणा के लोगों के हुनर और हौंसले की कहानी। जुबान से थोड़े कठोर दिखने वाले हरियाणा के जाटों के विषय में कहा जाता है कि "अनपढ़ जाट पढ़ा जैसा, पढ़ा जाट खुदा जैसा"। इसका उदाहरण है ये अगला किस्सा, एक जमींदार मरने से पहले अपने तीन बच्चों में सारी संपत्ति को बांट कर गया, उसकी संपत्ति में शामिल थे 19 घोड़े। अपनी वसीयत में उसने लिखा था कि बड़े बेटे को आधे घोड़े दिए जाएं, बीच वाले बेटे को एक चौथाई घोड़े दिए जाएं और सबसे छोटे बेटे को पांचवा हिस्सा दिया जाए। 19 घोड़े होने के कारण ये बंटवारा कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा था। ये मुश्किल मामला दिल्ली के बादशाह बलबन के दरबार में पहुंचा, जहां बादशाह के कवि अमीर खुसरो की सलाह पर सोनीपत से पंच चौधरी रामसहाय को बुलाया गया। चौधरी रामसहाय अपने घोड़े पर सवार होकर दिल्ली पहुंचे और पूरा मामला समझा। पंच रामसहाय ने अपना भी एक घोड़ा जमींदार के घोड़ों में शामिल कर दिया, अब घोड़ों की संख्या बीस हो गई थी। जिसके आधे घोड़े यानि कि 10 घोड़े उन्होंने बड़े बेटे को दे दिए, 20 के एक चौथाई यानि पांच घोड़े मझले बेटे को दे दिए, बीस का पांचवा हिस्सा यानि चार घोड़े सबसे छोटे बेटे को दे दिए और बचा हुआ अपना एक घोड़ा फिर से उन्हें वापस भी मिल गया, तो ये है हरियाणा के जाटों के बुद्धिमता। केवल बुद्धि ही नहीं बल भी हरियाणा के हर एक व्यक्ति में देखने को मिलता है, खेल यहां के लोगों के खून में दौड़ता है इसीलिए हरियाणा को "लैंड ऑफ चैम्पियंस"(Land of Champions) भी कहा जाता है। हरियाणा में भारत की केवल दो प्रतिशत जनसंख्या ही रहती है लेकिन चालीस प्रतिशत मेडल्स सिर्फ हरियाणा के लोग देश के लिए जीतकर लाते हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.